फर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार
By संदीप दाहिमा | Updated: March 20, 2026 21:04 IST2026-03-20T20:58:12+5:302026-03-20T21:04:14+5:30
Rajasthan, Jaipur Police: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में कुछ लोग किन्नर के भेष में 200 फीट रोड और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों को रोकते हुए नजर आ रहे हैं।

फर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan, Jaipur Police: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में कुछ लोग किन्नर के भेष में जयपुर में 200 फीट बायपास रोड और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों को रोकते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये लोग जबरन पैसे वसूल रहे थे और राहगीरों को परेशान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की कई शिकायतें सामने आ रही थीं। लोग सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायत कर रहे थे कि कुछ संदिग्ध लोग किन्नर बनकर डर का माहौल बना रहे हैं और पैसे मांग रहे हैं। मामला बढ़ने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबिश दी और कुल 9 आरोपियों को पकड़ लिया। जब पकड़े गए लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, तो बड़ा खुलासा हुआ, इनमें से सिर्फ 1 ही असली किन्नर निकला, जबकि बाकी 8 युवक अलग-अलग जगहों के रहने वाले थे, जो भेष बदलकर वसूली कर रहे थे।
जयपुर के व्यस्त चौराहों पर 8 पुरुष पकड़े गए, जिन्होंने महिला किन्नर का भेष बनाकर लोगों से पैसे ऐंठे। इनके साथ एक महिला किन्नर को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि ये फर्जी किन्नर रेड लाइट पर वाहन चालकों से पैसे ले रहे थे।@DcDmJaipur@jaipur_police#updateindiapic.twitter.com/lZD9sKTAau
— Update India (@UpdateIndia_TV) March 17, 2026