लाइव न्यूज़ :

Fact Check: रिक्शा चालक का यह दिल-दहला देने वाला वीडियो भारत का है?, जानें क्या है वीडियो की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 16:34 IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो का साझा कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। लेकिन, जानें कि इस वीडियो की सच्चाई क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को कई सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में रोते हुए शख्स फजलुर्रहमान को देखा गया है, जो बंग्लादेश का रहने वाला है।

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिक्शा चालक के रिक्शे को प्रशासन के लोग क्रेन की मदद से ट्रक में लोड कर रहे हैं। इस दौरान वह रिक्शा चालक रो रहा है। रोते हुए रिक्शा चालक के इस वायरल वीडियो को देखना दिल-दहलाने जैसा है। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो का साझा कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि इस देश का कानून केवल गरीब लोगों के लिए है ..! इसके साथ ही इन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को  #India, #NarendraModi, #BJP और #ArvindKejriwal जैसे हैशटैग का इस्तेमाल कर साझा किया है। वीडियो को यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=313&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fnikka.meeyankoti%2Fvideos%2F3366089670146448%2F&show_text=false&width=560" width="560" height="313" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allow="encrypted-media" allowFullScreen="true"

आइये जानते हैं कि सोशल मीडिया पर साझा हो रहे इस वीडियो की सच्चाई क्या है? यह वीडियो भारत की है या नहीं है? आखिर इस वीडियो में रो रहा रिक्शा चालक कहां का है? 

पड़ताल में ये बातें आई सामने-

बता दें कि इस वीडियो को कई सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।  हमने पड़ताल में पाया कि वीडियो पर बांग्ला में कुछ लिखा हुआ है। बंगला में कुछ दुकानों के नाम भी हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि आदमी के सामने रखे गए माइक्रोफोन में “जमुना टीवी” का लोगो है। पड़ताल में पता चला कि यह बांग्लादेश का एक समाचार चैनल है।

रिवर्स इमेज की मदद से रिसर्च करने पर पाया कि घटना बांग्लादेश के ढाका की है। इंडिया टुडे रिपोर्ट ने भी अपने जांच में इस बात की पुष्टि की है। वीडियो में रोते हुए शख्स फजलुर्रहमान को देखा गया जिसका रिक्शा 5 अक्टूबर को ढाका साउथ सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा एक अभियान के दौरान जब्त कर लिया गया था।

इसके अलवा, पड़ताल में हमने पाया कि 8 अक्टूबर को बंग्लादेश के एक अखबार "ढाका ट्रिब्यून" में प्रकाशित एक लेख में यही रिक्शा वाला दिखता है, जिसे एक उद्यमी श्वापनो मदद करके उसे स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस तरह साफ है कि वीडियो भारत की नहीं है। यह वीडियो बंग्लादेश का है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोबांग्लादेशसोशल मीडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी