लाइव न्यूज़ :

क्या लॉकडाउन के दौरान 'अबकी बार मोदी सरकार' वाली रोटियां बांटी जा रही हैं, जानें सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे का सच?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 7, 2020 09:05 IST

 'अबकी बार मोदी सरकार' वाली रोटी का कोरोना लॉकडाउन से कोई लेना-देना नहीं है। तस्वीर छह साल पुरानी है। तस्वीर लोकसभा चुनाव-2014 के वक्त की है, जिसका संबंध बनारस से है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल तस्वीरें मई 2014 में बनारस में ली गई थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान बनारस के एक होटल में 'अबकी बार मोदी सरकार' का ठप्पा लगा कर रोटियां बेंची जा रही थीं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 25 मार्च 2020 से लेकर 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन का लगाया है। इस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह के फेक दावे शेयर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फेसबुक और ट्विटर कुछ फोटो तेजी से शेयर किया जा रहे हैं। फोटो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) वाले गरीबों के बीच बंटने वाले खाने पर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तस्वीरों में कुछ रोटियों पर 'अबकी बार मोदी सरकार' का ठप्पा लगा हुआ है। 

फेसबुक यूजर सूरज कुमार ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, भाजपा वाले गरीबों की रोटी पर भी अपने चुनावी प्रचार का ठप्पा लगा रहे हैं। यह ठप्पा मजदूरों की रोटी पर ही नहीं बल्कि मुल्क के गरीबों एवं मजदूरों के गाल पर तमांचा भी है। बहुत ही शर्मनाक कृत्य!- 'सूरज कुमार बौद्ध (हरिद्रोही)'

भाजपा वाले गरीबों की रोटी पर भी अपने चुनावी प्रचार का ठप्पा लगा रहे हैं। यह ठप्पा मजदूरों की रोटी पर ही नहीं बल्कि मुल्क...

Posted by Suraj Kumar Bauddh on Thursday, April 2, 2020

Branding the bread ,,जिस देश मे सरकार जनता के पैसे से जनता को दी हुई रोटी पर खुद की मोहर लगाकर दे रही हो ,उस देश का भविष्य अपने आप दिख जाता ...

Posted by जीत अमीन on Wednesday, April 1, 2020

ऐसी ही कुछ प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर भी देखी गई है... 

सच: 'अबकी बार मोदी सरकार' वाली रोटी का कोरोना लॉकडाउन से कोई लेना-देना नहीं है, तस्वीर 6 साल पुरानी

आपको बता दें कि  'अबकी बार मोदी सरकार' वाली रोटी का कोरोना लॉकडाउन से कोई लेना-देना नहीं है। तस्वीर छह साल पुरानी है। तस्वीर को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। तस्वीरों को रिवर्स सर्च करने पर आपको 2014 के न्यूज और वीडियो मिलेंगे, जिसमें इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। ये तस्वीरें मई 2014 में बनारस में ली गई थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान बनारस के एक होटल में 'अबकी बार मोदी सरकार' का ठप्पा लगा कर रोटियां बेंची जा रही थीं। जिसके बाद प्रशासन ने होटल को इस तरह की रोटियां ना बेचने की हिदायत दी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनफैक्ट चेकफेसबुकट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो