लाइव न्यूज़ :

Fact Check: स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोदी सरकार रोज फ्री दे रही 10GB इंटरनेट डेटा, जानें पूरी सच्चाई?

By स्वाति सिंह | Updated: October 7, 2020 10:21 IST

इस मैसेज के वायरल होने के बाद पीआईबी ने फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि यह दावा फेक है।

Open in App
ठळक मुद्देमैसेज में बताया गया है कि मोदी सरकार स्टूडेंट्स की ऑनलाइन पढ़ाई के छात्रों को 10GB प्रति दिन मुफ्त इंटरनेट  दे रही है।जिससे छात्रों को कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन परीक्षा देने और क्लास करने में कोई परेशानी ना हो।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते स्कूल से लेकर कॉलेज तक के स्टूडेंट्स की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज हो रहा है। इस मैसेज में बताया गया है कि केंद्र कि मोदी सरकार स्टूडेंट्स की ऑनलाइन पढ़ाई के छात्रों को 10GB प्रति दिन मुफ्त इंटरनेट  दे रही है।

जिससे छात्रों को कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन परीक्षा देने और क्लास करने में कोई परेशानी ना हो। इस मैसेज में लिखा है, 'कोरोना वायरस के कारण स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं और इस वजह से छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई है इसलिए सरकार ने सभी छात्रों को मुफ्त इंटरनेट (प्रति दिन 10GB) दे रही है।'

साथ ही यह बताया गया है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं की मदद से भी परीक्षा दे सकें। मैजेस में एक लिंक भी दिया गया है और कहा गया है कि आप इस लिंक से अपना फ्री इंटरनेट पैक (प्रति दिन 10GB) प्राप्त करने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

इस मैसेज के वायरल होने के बाद पीआईबी ने फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि यह दावा फेक है। सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था की सरकार ऑनलाइन पढ़ाई के लिए देश भर के छात्रों को मुफ्त में स्मार्टफोन बांट रही है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल