लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और मेयर का वीडियो हुआ लीक, सामने आई कई लड़कियों से संबंध की बात!

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 16, 2019 15:29 IST

हंगरी में 6 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। सेक्स टेप का वीडियो लीक होने के बाद भी जोल्ट बोर्काई चुनाव जीते। लेकिन पार्टी के प्रमुख ने उन्हें पार्टी छोड़ने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजोल्ट बोर्काई ने साल 1988 में जिम्नास्ट में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। जोल्ट बोर्काई ने राजनीति पार्टी छोड़ी है लेकिन मेयर पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जोल्ट बोर्काई (Zsolt Borkai) का एक वीडियो वायरल हो गया है। 54 वर्षीय पूर्व जिम्नास्ट जोल्ट बोर्काई हंगरी के शहर ग्योर के मेयर भी हैं। स्कैंडल में फंसने के बाद जोल्ट बोर्काई ने राजनीतिक पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जोल्ट बोर्काई ने राजनीति पार्टी छोड़ी है लेकिन मेयर पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि वह निर्दलीय मेयर बने रहेंगे। जोल्ट बोर्काई ने साल 1988 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। 

अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, वायरल वीडियो जोल्ट बोर्काई किसी बहुत बड़े शिप (पानी वाला जहाज) पर दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कई लड़कियां बिकिनी में भी बैठी हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में वह ड्रग्स, कोकिन और लड़कियों के साथ संबंध बनाते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि जोल्ट बोर्काई नाव पर पार्टी कर रहे थे। ये वीडियो क्रोएशिया के डबरोविंक में एड्रियाटिक सागर तट का है। 

वीडियो के लीक होने के बाद जोल्ट बोर्काई ने हालांकि सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है। उन्होंने ने अपने परिवार से भी इसके लिए माफी मांगी है। लेकिन उनका कहना है कि चुनाव के वक्त उन्हें बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है। 

जोल्ट बोर्काई ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनके वीडियो को एडिट कर वायरल किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वहां शिप पर वह लड़कियों के साथ अंतरंग संबंध बना रहे थे। 

हंगरी में 6 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। स्कैंडल का वीडियो लीक होने के बाद भी जोल्ट बोर्काई चुनाव जीते। जोल्ट बोर्काई का सबसे पहला वीडियो चार अक्टूबर को जारी किया गया था। हंगरी के प्रधानमंत्री  Viktor Orban ने अंतिम फैसला लेते हुए जोल्ट बोर्काई को पार्टी छोड़ने का निर्देश दिया।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी