लाइव न्यूज़ :

हाइकिंग कर रहे शख्स को पहाड़ी शेरनी ने करीब 6 मिनट तक दौड़ाया, देखें वीडियो 

By अनुराग आनंद | Updated: October 14, 2020 19:38 IST

अमेरिका में हाइकिंग करने के दौरान एक शख्स का सामना पहाड़ी शेरनी से हो गया। इसके बाद वह शख्स किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागा।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स हाइकिंग करने के लिए अमेरिका के यूटा नामक जगह पर गया था, जहां उसका पीछा पहाड़ी शेरनी ने किया।शेरनी ने जैसे ही शख्स को सामने से अपनी तरफ आते देखा वह सतर्क होकर बर्गेस की तरफ बढ़ने लगी। कायल बर्गेस नामक एक शख्स किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा।

नई दिल्ली:अमेरिका स्थित यूटा में एक पहाड़ी पर एक शेरनी द्वारा एक शख्स का पीछा किए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी को डराकर भगाने की कोशिश करते हुए आदमी बचने के लिए लगातार पीछे की तरफ भाग रहा है। 

आदमी पीछे की तरफ जा रहा है लेकिन शेर पीछे जाने के लिए तैयार नहीं है। वह लगातार शख्स का गुस्साकर पीछा कर रही है। जैसे ही शख्स शेरनी को डराने की कोशिश करता है, वह भी सतर्क होकर हमला करने के लिए तैयार हो जाती है।

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट की मानें तो कायल बर्गेस नामक एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा किया है। दरअसल, वह हाइकिंग करने के लिए अमेरिका के यूटा नामक जगह पर गया था। जहां चढ़ाई के दौरान आगे बढ़ते हुए काइल बर्गेस की नजर एक जानवर पर पड़ी। उसने जब ध्यान से देखा तो उसे पता चला कि यह कोई दूसरा जानवर नहीं बल्कि शेरनी है जो अपने शावकों के साथ उस पहाड़ी पर रहती थी। 

शेरनी ने जैसे ही शख्स को सामने से अपनी तरफ आते देखा वह सतर्क होकर बर्गेस की तरफ बढ़ने लगी। पहाड़ी शेर को अपनी तरफ आते देख बर्गेस ने मौके पर से जान बचाकर पीछे वापस लौटना उचित समझा। 

बर्गेस ने कहा कि शुरुआत में मुझे लगा कि वह एक बॉबकेट्स है।  लेकिन, नजदीक आने पर ध्यान से देखा तो पता चला कि वे पहाड़ी शेर का बच्चा है। उनकी मां मुझे देखकर खुश नहीं थी। यही वजह था कि करीब छह मिनट के लिए वह बहुत आक्रामक तरीके से मेरा पीछा करते रही। मैं लगातार वापस पीछे की तरफ लौट रहा था और वह मेरा पीछा कर रही थी। 

इस समय को याद करते हुए सोशल मीडिया पर बर्गेस ने बताया कि वह 6 मिनट का समय काफी डरावना था।  वीडियो में सुना जा सकात है कि बर्गेस चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि  "यहां से जाओ! यहां से जाओ! यहां से जाओ!" "चले जाओ! मैं काफी बड़ा और डरावना हूं! "

टॅग्स :अमेरिकासोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी