हाइकिंग कर रहे शख्स को पहाड़ी शेरनी ने करीब 6 मिनट तक दौड़ाया, देखें वीडियो 

By अनुराग आनंद | Updated: October 14, 2020 19:38 IST2020-10-14T19:38:45+5:302020-10-14T19:38:45+5:30

अमेरिका में हाइकिंग करने के दौरान एक शख्स का सामना पहाड़ी शेरनी से हो गया। इसके बाद वह शख्स किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागा।

Encounter between hill tiger and human in america, watch viral video | हाइकिंग कर रहे शख्स को पहाड़ी शेरनी ने करीब 6 मिनट तक दौड़ाया, देखें वीडियो 

पहाड़ी शेरनी ने किया शख्स का पीछा (फोटो सभार: सोशल मीडिया)

Highlightsएक शख्स हाइकिंग करने के लिए अमेरिका के यूटा नामक जगह पर गया था, जहां उसका पीछा पहाड़ी शेरनी ने किया।शेरनी ने जैसे ही शख्स को सामने से अपनी तरफ आते देखा वह सतर्क होकर बर्गेस की तरफ बढ़ने लगी। कायल बर्गेस नामक एक शख्स किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा।

नई दिल्ली:अमेरिका स्थित यूटा में एक पहाड़ी पर एक शेरनी द्वारा एक शख्स का पीछा किए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी को डराकर भगाने की कोशिश करते हुए आदमी बचने के लिए लगातार पीछे की तरफ भाग रहा है। 

आदमी पीछे की तरफ जा रहा है लेकिन शेर पीछे जाने के लिए तैयार नहीं है। वह लगातार शख्स का गुस्साकर पीछा कर रही है। जैसे ही शख्स शेरनी को डराने की कोशिश करता है, वह भी सतर्क होकर हमला करने के लिए तैयार हो जाती है।

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट की मानें तो कायल बर्गेस नामक एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा किया है। दरअसल, वह हाइकिंग करने के लिए अमेरिका के यूटा नामक जगह पर गया था। जहां चढ़ाई के दौरान आगे बढ़ते हुए काइल बर्गेस की नजर एक जानवर पर पड़ी। उसने जब ध्यान से देखा तो उसे पता चला कि यह कोई दूसरा जानवर नहीं बल्कि शेरनी है जो अपने शावकों के साथ उस पहाड़ी पर रहती थी। 

शेरनी ने जैसे ही शख्स को सामने से अपनी तरफ आते देखा वह सतर्क होकर बर्गेस की तरफ बढ़ने लगी। पहाड़ी शेर को अपनी तरफ आते देख बर्गेस ने मौके पर से जान बचाकर पीछे वापस लौटना उचित समझा। 

बर्गेस ने कहा कि शुरुआत में मुझे लगा कि वह एक बॉबकेट्स है।  लेकिन, नजदीक आने पर ध्यान से देखा तो पता चला कि वे पहाड़ी शेर का बच्चा है। उनकी मां मुझे देखकर खुश नहीं थी। यही वजह था कि करीब छह मिनट के लिए वह बहुत आक्रामक तरीके से मेरा पीछा करते रही। मैं लगातार वापस पीछे की तरफ लौट रहा था और वह मेरा पीछा कर रही थी। 

इस समय को याद करते हुए सोशल मीडिया पर बर्गेस ने बताया कि वह 6 मिनट का समय काफी डरावना था।  वीडियो में सुना जा सकात है कि बर्गेस चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि  "यहां से जाओ! यहां से जाओ! यहां से जाओ!" "चले जाओ! मैं काफी बड़ा और डरावना हूं! "

Web Title: Encounter between hill tiger and human in america, watch viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे