67 का दूल्हा, 65 की दुल्हन ने सरकारी वृद्ध आश्रम में की शादी, लव स्टोरी जान इंटरनेट पर इमोशनल हुए लोग, देखें वायरल वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2019 13:03 IST2019-12-30T13:03:55+5:302019-12-30T13:03:55+5:30
महिला लक्ष्मी अम्मल के पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पति के परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया था। फिर वह वृद्धाश्रम में शरण लेने के लिए मजबूर हो गईं। जहां उनकी मुलाकात 67 वर्षीय कोचानियन मेनन से हुई।

67 का दूल्हा, 65 की दुल्हन ने सरकारी वृद्ध आश्रम में की शादी, लव स्टोरी जान इंटरनेट पर इमोशनल हुए लोग, देखें वायरल वीडियो
केरल के एक सरकारी वृद्ध आश्रम में एक बुर्जुग जोड़े ने शादी की है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 67 वर्षीय कोचानियन मेनन और 65 साल की लक्ष्मी अम्मल ने त्रिशूर जिले के रामावर्मापुरम में वृद्ध आश्रम में शादी की थी। 60 साल की उम्र में इन दोनों लोगों की मुलाकात इसी वृद्ध आश्रम में हुई थी। जिसके बाद उन्हे प्यार हो गया था। दोनों ने 28 दिसंबर को शादी की थी। जिसके बाद इनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई।
लक्ष्मी अम्मल के पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पति के परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया था। फिर वह वृद्धाश्रम में शरण लेने के लिए मजबूर हो गईं। जहां उनकी मुलाकात 67 वर्षीय कोचानियन मेनन से हुई।
दोनों को जब यह एहसास हुआ कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्होंने वृद्धाश्रम में अन्य लोगों को अपनी दिल की बातें बताई। जिसके बाद वृद्धाश्रम ने दोनों की शादी की तैयारियां करवाईं। वृद्धाश्रम के निवासियों ने दोस्तों द्वारा मेंहदी, संगीत और अन्य पारंपरिक अनुष्ठान किए गए।
Finally they tied the knot..!! A couple in their 60s fell in love in an old age home in #Thrissur and got married today. #Kerala#wedding@NewIndianXpresspic.twitter.com/yY7OiFgdNz
— P Ramdas (@PRamdas_TNIE) December 28, 2019
वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि लक्ष्मी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी और बालों पर चमेली के फूलों का गजरा लगा रखा था। वहीं मेनन पारंपरिक ऑफ-व्हाइट पारंपरिक मुंडू और एक शर्ट पहनी हुई थी। दोनों ने शादी के बाद एक-दूसरे को किस कर बधाई भी दी।
एक यूजर ने लिखा, "प्यार को सभी सरहदें पार करने दो।"
God bless both of you. There is no age limit for meeting two pure souls with each other.
— Mayank Shekhar (@MayankS55386011) December 29, 2019
May god bless both of you.
— Arun Shelly (@arun_shelly) December 29, 2019
Many many congratulations to both of you.
That's so beautiful and satisfying that love exist ❤👌
— Backchod Indian (@IndianBackchod) December 29, 2019