Ek Ped Maa Ke Naam: पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाएं, शिक्षा विभाग ने बच्चों को प्रेरित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 12:59 IST2024-08-03T12:59:21+5:302024-08-03T12:59:53+5:30
Ek Ped Maa Ke Naam: विद्यालय के बच्चों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नवोद्भिद वृक्षारोपण किया।

file photo
Ek Ped Maa Ke Naam: दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग की ओर से जिला ( दक्षिण पश्चिम अ) क्षत्रीय( Zone 19)सर्वोदय सहः शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नानकपुरा, मोती बाग -2 में क्षेत्रीय सांस्कृतिक, खेल और योग गतिविधि वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 2023-24 क्रियान्वित किया गया। जिसमें दिल्ली शिक्षा विभाग के निदेशक आरएन शर्मा, जिला दक्षिण पश्चिम अ के उप शिक्षा निदेशक संजय चतुर्वेदी, क्षेत्रीय निदेशक (zone -19) राजबीर यादव और क्षेत्रीय निर्देशिका (zone -20) सीमा राय चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए।
साथ ही शिक्षा निदेशक शर्मा ने विद्यालय के बच्चों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नवोद्भिद वृक्षारोपण किया और बच्चों को नवोद्भिद वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी भी हैं कि प्रकृति में पर्यावरण संतुलन के लिए उपयुक्त स्थान पर एक पेड़ जरूर लगाए ताकि हम जितनी ऑक्सीजन पर्यावरण से लेते हैं उतनी ऑक्सीजन हम पेड़ लगाकर पर्यावरण को देकर उसे संतुलित कर सकें, ताकि हम भविष्य में शारीरिक रूप से सुखद हो सके।


