लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री की बेटी को एमिटी यूनिवर्सिटी में मिला गोल्ड, ट्विटर पर तस्वीर शेयर की तो लोग करने लगे ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2019 16:01 IST

कई लोगों ने जेएनयू छात्रों के हालिया में हुए फीस बढ़ोतरी को लेकर हुए विरोघ प्रदर्शन को याद दिलाया और कहा कि वहां पढ़ने वाली छात्राएं भी बेटियां हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने लिखा, आप एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का प्रमोशन कर रहे हैं।। रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी बेटी विदुषी निशंक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। रमेश पोखरियाल निशंक ने यह ट्वीट अपनी बेटी को लेकर 26 नवंबर को किया था। जिसके बाद लोग उनको ट्रोल करने लगे। रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी बेटी विदुषी निशंक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हर्ष और गौरव से आपके साथ साझा करना चाहता हूं कि मेरी छोटी बेटी विदुषी निशंक ने एमिटी विश्वविद्यालय की विधि (लॉ) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।' इसके बाद कई यूजर ने रमेश पोखरियाल निशंक को बेटी के लिए बधाई तो दी लेकिन वहीं कुछ लोगों ने आलोचनाएं भी की। 

रमेश पोखरियाल निशंक के ट्वीट के नीचे एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, माननीय जी आप खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यहां यूपी में लाखों बेटियां-बेटे मेहनत करने के बाद भी खुश नहीं हैं। 69000 शिक्षक भर्ती को कोर्ट में एक साल होने वाला। उनके परिवार भी परेशान हैं।

वहीं एक यूजर ने लिखा, उत्तर-प्रदेश के स्नातक, टेट पास और 20 साल का अनुभव लिए शिक्षामित्रों को बाहर कर दिया और वहीं उत्तराखंड में नौकरी दे दी। ये कैसा इंसाफ है भाजपा का। 

कई लोगों ने जेएनयू छात्रों के हालिया में हुए फीस बढ़ोतरी को लेकर हुए विरोघ प्रदर्शन को याद दिलाया और कहा कि वहां पढ़ने वाली छात्राएं भी बेटियां हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा, आप एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का प्रमोशन कर रहे हैं।अपने बच्चों को एमिटी में पढ़ाओ और गरीबों के बच्चों के संस्थानों को बन्द करवाओ। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो