लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के 'माउंटेनमैन' दैतारी नायक लौटाना चाहते हैं पद्मश्री, चींटी के अंडे खाकर पाल रहे हैं पेट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 08:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देपुराने झोंपड़े में रहने के लिए मजबूर दैतारी ने अपने पद्मश्री मेडल को बकरी के बाड़े में टांग दिया है. माउंटेनमैन के सम्मान लौटाने की खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है.

इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित हुए ओडिशा के 'माउंटेनमैन' के नाम से मशहूर दैतारी नायक के लिए अब यह सम्मान मुसीबतों का सबब बन गया है. बेहद गरीब आदिवासी दैतारी बताते हैं कि इस सम्मान की वजह से कोई उन्हें काम नहीं दे रहा है. हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि उन्हें चींटी के अंडे खाकर गुजारा करना पड़ रहा है. मजबूरन वह अपना पद्मश्री सम्मान लौटाना चाहते हैं. माउंटेनमैन के सम्मान लौटाने की खबर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है.

ओडिशा के केनोझार जिले के तालाबैतारानी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय दैतारी नायक को कुदाल से गोनासिका पहाड़ में 3 किलोमीटर लंबी नहर खोदने के लिए मोदी सरकार ने इसी साल देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था. मूल रूप से खेती-बाड़ी करने वाले दैतारी ने साल 2010 से 2013 के बीच पहाड़ी को कुदाल से खोद डाला था, जिससे इलाके की 100 एकड़ जमीन पर खेती होने लगी.

दैतारी नायक कहते हैं कि यह सम्मान मिलने के बाद लोग उन्हें मजदूरी का काम ही नहीं दे रहे. लोगों को लगता है कि काम सम्मान से काफी छोटा है. दैतारी कहते हैं, ''मुझे वृद्धावस्था पेंशन के रूप में हर महीने 700 रु पए मिलते हैं, लेकिन इससे परिवार का गुजारा काफी मुश्किल है. ऐसे में हमें चींटी के अंडे खाकर गुजारा करना पड़ रहा है. ''

पुराने झोंपड़े में रहने के लिए मजबूर दैतारी ने अपने पद्मश्री मेडल को बकरी के बाड़े में टांग दिया है. प्रशासन करेगा समझाने की कोशिश दैतारी नायक के इस फैसले की खबर मिलने पर केनोझार के जिला कलेक्टर आशीष ठाकरे ने कहा, ''हम उनकी समस्या सुनेंगे और सम्मान नहीं लौटाने के लिए उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे.''

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल