लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आज के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहीं निकला सांप तो कहीं हुई 2 बार बत्ती गुल, जानें पूरी घटनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2022 23:38 IST

बिजली कटौती की घटना पर बोलते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह ‘ब्लैक आउट’ राज्य सरकार की साजिश हो सकती है। इस बीच, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक अभियंता राजेश महोर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में आज भारत जोड़ो यात्रा में दो घटनाएं घटी है। एक तरफ जहां यात्रा के दौरान एक सांप के निकलने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी ओर यात्रा में दो बार बत्ती के गुल भी होने की खबर है।

भोपाल:भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लोग शनिवार को एक तंबू में खाना खाने गए तो उन्हें एक छोटा सांप दिखा। यह घटना मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के मनिहार गांव की है। मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा में शामिल लोग यात्रा से ब्रेक ले लेकर भोजन के लिए तंबू गए थे जहां उन्हें एक छोटा सांप दिखा दिया है। 

घटना के समय राहुल गांधी वहां नहीं थे

इसी तंबू में भोजन की व्यवस्था थी। गोविंद सिंह ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ लिया और कुछ दूर ले जाकर खुले स्थान पर छोड़ दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि घटना के समय राहुल गांधी तंबू के पास नहीं थे। 

आपको बता दें कि खंडवा जिले के मोरटक्का से शनिवार सुबह शुरू हुई यात्रा मनिहार में दोपहर के भोजन के लिए रुकी थी। इसके बाद यात्रा शाम को बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू जाने से पहले उमरिया चौकी से फिर शुरू हुई। 

राहुल गांधी की रैली में दो बार बिजली हुई है गुल

इसके साथ मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली से कुछ मिनट पहले शनिवार को बिजली गुल हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में स्थित डॉ बी आर आंबेडकर के स्मारक पर 15 मिनट के अंतराल में दो बार बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया था। 

हालांकि, राहुल गांधी के आंबेडकर स्मारक पहुंचने से पहले 15 मिनट के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। आपको बता दें कि महू, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की एक तहसील है। यह भारतीय संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर का जन्म स्थान है। ऐसे में बिजली गुल होने की सूचना चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

बिजली कटौती की घटना पर क्या बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

आपको बता दें कि बिजली कटौती के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ‘ब्लैक आउट’ राज्य सरकार की साजिश हो सकती है। इस बीच, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक अभियंता राजेश महोर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी। 

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार शाम को महू में प्रवेश किया। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में गांधी की अगुवाई वाली यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई थी। कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। 

टॅग्स :अजब गजबभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल