लाइव न्यूज़ :

शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने दूल्हे को मारा थप्पड़, अपना सारा सामान लेकर पहुंची माता-पिता के घर, फिर पुलिस ने आकर...

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 23, 2021 11:17 IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही दूल्हे को थप्पड़ मार दिया । यह घटना गांव में आग की तरह फैल गई । बताया जा रहा कि घटना प्रेम प्रसंग का मामला है ।

Open in App
ठळक मुद्देससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने दूल्हे को मारा थप्पड़, लोग रह गए दंग रिपोर्ट के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है पुलिस ने मामले में समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है । आमतौर पर शादियों में छोटी-मोटी नोकझोंक और लड़ाई-झगड़े की बात तो आम होती है लेकिन यहां एक नवविवाहित दुल्हन ने ससुराल पहुंचकर कार से उतरते  दूल्हे के मुंह पर थप्पड़ मार दिया । इतना ही नहीं दुल्हन  अपना शादी का जोड़ा और सामान लेकर अपने माता-पिता के घर लौट आई ।

मामला बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने  थाने में कई घंटे तक लड़की को समझाया बुझाया लेकिन उसका कोई खास फायदा नहीं हुआ । पुलिस का कहना है कि घटना यूपी के जौनपुर के खुथन लवयान गांव की है । जहां दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मारा और स्वागत की तैयारियों के बीच अपने माता-पिता के घर चली गई  । नई बहू के इस तरह जाने के बाद पूरे गांव में यह खबर  फैल गई। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना प्रेम प्रसंग के चलते हुई ।

ज़ी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की सभी रस्में बहुत अच्छे तरीके से संपन्न हुई । जब दूल्हे की बारात दुल्हन के घर पहुंची तो लवयान गांव के निवासियों ने बड़ी धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया और शादी संपन्न हुई । लड़की ने भी चुपचाप रस्में निभाई लेकिन अगली सुबह विदाई के बाद दुल्हन ने अपने पति को सबके सामने थप्पड़ मार दिया तो सभी दंग रह गए । घर की महिलाएं दुल्हन को घर के अंदर ही जाने वाली थी तभी यह सब हुआ ।

इसी तरह की घटना करीब 10 दिन पहले हुई थी जब जयमाल के दौरान दूल्हे की ओर से एक युवक मंच पर चढ़ने लगा तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया । इसी को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच जमकर लड़ाई शुरू हो गई, जिसके बाद नाराज दूल्हे ने दुल्हन को भी थप्पड़ मार दिया । मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा । 

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी