वीडियोः सरेआम पुलिस से दबंगई करती रही ड्रंक गर्ल, पुलिसवाले कहते रहे- पीओ-पीओ
By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 28, 2018 17:18 IST2018-08-28T17:01:42+5:302018-08-28T17:18:59+5:30
नशे में धुत युवती के सामने तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी और उससे और शराब पीने को बोलते रहे। वीडियो में देखे पूरा वाकया-

वीडियो की कुछ झलकियां
नई दिल्ली, 28 अगस्तः सरेआम एक युवती के शराब पीने और इसके बाद पुलिस वालों से बहस करने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। वीडियो में एक युवती ने पुलिस वालों के सामने शराब पीकर जमकर हुड़दंग काटते दिखाई दे रही है। उसने पुलिस वालों को बार-बार यह चुनौती दी कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। युवती के मुताबिक उसके भी पुलिस में कई कनेक्शन हैं। वह अपने किसी 'राजकुमार' नाम के भाई के दिल्ली गेट पर पुलिसकर्मी के तौर पर तैनात होन की भी बात कर रही है।
वीडियो में युवती काफी दंबंगई करते दिखाई दे रही है, जबकि उसके सामने खड़े दो बंदूकधारी पुलिस असहाय दिखाई दे रहे हैं। मामला पहली नजर में उत्तर प्रदेश का लग रहा है। वीडियो में युवती एक बाइक सवार युवक के साथ सड़क के किनारे खड़ी दिखाई देती है। इसके बाद वह कुछ लोगों को संबोधित करते हुए कहती है कि बहुत ज्यादा से ज्यादा उसकी पिटाई की जा सकती है, लेकिन उसे जान से नहीं मारा जा सकता।
यह कहते-कहते वह युवक के हाथ से बीयर की केन छीन लेती है। बीयर की केन छीनते हुए कहती है कि लाओ मैं पीकर दिखाती हूं। कहते हैं कि पुलिस के सामने नहीं पी सकते, मैं पीकर दिखाई देती हूं। इसके बाद वह लगातार चुनौती देने लगती है कि उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वीडियो बीच में वह बीयर की केन सामने करते हुए फोटो और वीडियो बनाने की चुनौती देती है। और यह धमकी भी देती है कि अगर यह वीडियो वायरल हुआ तो वह अपने जानकार पुलिस वाले से बात कर के वीडियो वायरल करने वाली शख्स पर कार्रवाई कराएगी।
बाद में वह पुलिस वालों को उनसे बड़े पुलिस वाले बुलाने की धमकी देते हुए फोन पर बात करने चली जाती है। जबकि उसके साथ का युवक भी किसी को फोन कर के पुलिस वालों के रोकने की जानकारी देता है। जबकि सामने खड़े पुलिसवाले युवती से खौफ खाते हुए कहते हैं, पीलो-पीलो।