लाइव न्यूज़ :

आधे सिर के साथ 10 साल से जिंदा है मंत्री का यह ड्राइवर, नली के जरिए गले से खिलाया जाता है खाना

By बलवंत तक्षक | Updated: July 5, 2019 07:58 IST

परमिंदर ने मुआवजे के लिए बीमा कंपनी, ट्रक ड्राइवर और मालिक पर मुआवजे के लिए केस दायर किया. पहले पंचकूला में बीमा ट्रिब्यूनल ने साढ़े दस लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए. परमिंदर इस मामले को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट गए. हाईकोर्ट ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 21 लाख कर दी.

Open in App

पंजाब में मोहाली जिले के ढकोली गांव के परमिंदर सिंह का आधा सिर नहीं है. एक सड़क हादसे में परमिंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इस सड़क हादसे में पंजाब के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह की मौत हो गई थी. परिमंदर ही उस समय मंत्री की गाड़ी चला रहा था.

10 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद ड्राइवर परिमंदर सिंह को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुआवजे के तौर पर अब करीब 50 लाख रुपए मिलेंगे. बादल सरकार में नंबर दो मंत्री की हैसियत रखने वाले कैप्टन कंवलजीत सिंह की गाड़ी को वर्ष 2009 में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी.

इस हादसे में कैप्टन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया गया था. दुर्घटना में उसका आधा सिर उड़ गया था. उसे खाना भी गले में नली के जरिये खिलाया जाता रहा है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी परिमंदर और उनके परिवार के लोगों ने हौसला नहीं खोया.

इलाज के दौरान उसकी 18 बार सर्जरी की गई, फिर भी दायीं तरफ से धंस गए सिर को पुराना आकार नहीं दिया जा सका. उसके शरीर का बायां हिस्सा अभी भी काम नहीं कर रहा है. तीन साल तक परिमंदर कुछ बोल भी नहीं पाया और खामोशी से कागज पर लिख कर अपनी परेशानी बयां करता रहा.

परमिंदर ने मुआवजे के लिए बीमा कंपनी, ट्रक ड्राइवर और मालिक पर मुआवजे के लिए केस दायर किया. पहले पंचकूला में बीमा ट्रिब्यूनल ने साढ़े दस लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए. परमिंदर इस मामले को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट गए. हाईकोर्ट ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 21 लाख कर दी.

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया. अब परमिंदर को 49 लाख 90 हजार रु पए मुआवजे के तौर पर देने के आदेश दिए गए हैं. करीब 75 फीसदी दिव्यांगता के बावजूद वे तीन बार खुद सुप्रीम कोर्ट में पेशी पर हाजिर हुए. परिवार का सहारा बनूंगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परमिंदर ने कहा है कि अभी तक मैं परिवार पर बोझ था, लेकिन मुआवजा मिलने के बाद परिवार का सहारा बनूंगा.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल