लाइव न्यूज़ :

दूरदर्शन की एंकर नीलम शर्मा का निधन, लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी श्रद्धांजलि...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 16:46 IST

नीलम शर्मा पिछले 20 सालों से दूरदर्शन में कार्यरत थीं। उन्हें इसी साल मार्च में 'नारी शक्ति' सम्मान से सम्मानित किया गया। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से 1995 में की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देनीलम शर्मा के निधन की खबर सुन उनके दर्शक और श्रोताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें याद किया।सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों में अधिकांश लोगों का कहना है कि नीलम शर्मा को बचपन से लोग देखते आ रहे हैं।

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। यह जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। नीलम शर्मा दूरदर्शन की बेहद ही लोकप्रिय चेहरों में से एक थीं। 

पिछले 20 सालों से वो दूरदर्शन में कार्यरत थीं। उन्हें इसी साल मार्च में 'नारी शक्ति' सम्मान से सम्मानित किया गया। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से 1995 में की थी। 

दूरदर्शन पर ने ट्वीट कर लिखा कि डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, 'नारी शक्ति' सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया। 

नीलम शर्मा के निधन की खबर सुन उनके दर्शक और श्रोताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें याद किया। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि- नीलम शर्मा मैम आपके बिना बचपन अधूरा था मैम। ओम शांति!!!

डीडी न्यूज की वाइब्रेंट न्यूज एंकर नीलम शर्मा के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। उनके द्वारा टेलीकॉस्ट की गई खबरों को देखकर ही बड़ा हुआ। ओम शांति..

एक अन्य ट्वीटर यूजर ने लिखा कि अब वह नही रहीं। वह हमारे समय की सबसे खूबसूरत टीवी एंकर में से एक थीं। मॉर्डन न्यूज एंकरों से बिना प्रभावित हुए न्यूज प्रजेंट करने का उनका अपना तरीका था। वह नए खोखले और झूठे एंकर से कहीं अधिक ग्रेट थीं। #RIPNeelumJI

निधन की खबर सुनना बहुत दुख भरा है। उनकी आवाज बहुत मधुर थी और मैं बचपन से उनकी फैन थी।https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2F_niikhii%2Fstatus%2F1162675429443899392&widget=Tweet

इसके साथ ही उनके कई शो, टीवी प्रोग्राम और अन्य अवसरों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।आप भी देखें कुछ ट्वीट-

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल