लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक गधे को किया गया गिरफ्तार, आरोप जानकर आएगी हंसी, यूजर्स बोले- तो अब देश कौन चलाएगा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 10, 2020 09:09 IST

पाकिस्‍तान में पिछले हफ्ते एक गधे को जुआ खेलने के आरोप में पंजाब प्रांत की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गधे के साथ 8 संदिग्‍धों की भी गिरफ्तारी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद पाकिस्तान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में शनिवार (6 जून) को पुलिस ने इस गधे को गिरफ्तार किया था।पुलिस के मुताबिक इस गधे के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को इस खबर को लेकर अधीक ट्रोल इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान  पूरी दुनिया में गधों का सबसे बड़ा निर्यातक है। 

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई है, जिससे वह सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गया है। कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे पाकिस्‍तान में एक गधे को गिरफ्तार किया गया है। जी हां, ये सच है। गधे पर आरोप है कि वह जुआ खेल रहा था। गधे पर इसके लिए पाकिस्तानी पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। इस खबर के सामने आने के बाद पाकिस्तानी हूकुमत को सोशल मीडिया यूजर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में शनिवार (6 जून) को पुलिस ने इस गधे को गिरफ्तार किया था। गधे के साथ आठ अन्‍य संदिग्‍ध लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस गधे का नाम एफआईआर में दर्ज था। जिसके बाद पंजाब प्रांत के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गधे को गिरफ्तार किया है।

जानें इस मामले पर पाकिस्तानी पुलिस ने क्या कहा? 

रहीम यार खान इलाके के एसएचओ के मुताबिक अन्‍य संदिग्‍धों के साथ गधे का भी नाम एफआईआर में दर्ज था। आरोपी गधे को पुलिस स्‍टेशन के बाहर बांध कर रखा गया है। पुलिस ने संदिग्‍ध जुआरियों से एक लाख 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है। उन्‍होंने कहा कि ये जुआरी गधों के दौड़ में पैसे लगा रहे थे।

देखें सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया 

ट्विटर कई यूजर ने लिखा है, क्या बात है...ये गधा तो बहुत स्मार्ट है।

कई यूजर ने लिखा है कि ऐसा ही अगर पाकिस्तान की पुलिस ऐसे ही गधों को गिरफ्तार करती रही को उनका जीडीपी ठप हो जाएगा।

एक यूजर ने लिखा, 'इस बार बेचारा गधा चीन जाने की ओर...मैं आशा करता हूं कि यह एक अच्‍छे काम के लिए होगा जैसे पीपीई सूट, वेंटीलेटर आदि।'

एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा, अब गधे की गिरफ्तारी के बाद देश कौन चलाएगा।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को इस खबर को लेकर अधीक ट्रोल इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान  पूरी दुनिया में गधों का सबसे बड़ा निर्यातक है। 

टॅग्स :पाकिस्तानट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल