झील में डूब रहे हिरण के बच्चे को बचा लाया कुत्ता, दिल को छू लेने वाली कहानी को लोग जमकर कर रहे शेयर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 17, 2021 19:19 IST2021-06-17T19:12:58+5:302021-06-17T19:19:40+5:30

हार्ले को उन्होंने हर जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिला। जब उनकी नजर झील पर गई तो वह झील के बीच में तैर रहा था। वह अपने साथ एक हिरण के बच्चे को भी साथ में किनारे लेकर आ रहा था।

dog saves life of a fawn from drowning in lake post win heart | झील में डूब रहे हिरण के बच्चे को बचा लाया कुत्ता, दिल को छू लेने वाली कहानी को लोग जमकर कर रहे शेयर

हार्ले ने हिरण के बच्चे को डूबने से बचाया है।(फोटोः फेसबुक)

Highlightsराल्फ के कुत्ते हार्ले ने पानी में डूबते हिरण के बच्चे की जान बचाई। करीब ढाई लाख लोगों ने कुत्ते और हिरण की दोस्ती की कहानी को शेयर किया है। राल्फ को कुत्ते के गायब होने की वजह का पता चला तो वे खुशी और गर्व से भर उठे।

कुत्ते अपने मालिक के लिए ही वफादार नहीं होते बल्कि वे दूसरे जीवों के प्रति भी काफी दयालु होते हैं। अमेरिका के वर्जीनिया में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक कुत्ता हिरण के बच्चे को अपनी कोशिशों से मौत के मुंह से खींचकर बाहर ले आया। 

राल्फ डोर्न अपने पालतू कुत्ते को लेकर परेशान थे। उनका पालतू कुत्ता हार्ले मिल नहीं रहा था। अचानक से गोल्डन डूडल नस्ल का यह कुत्ता कहीं चला गया। रॉल्फ ने उसे खूब ढूंढा लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। 

तस्वीरों और वीडियो के साथ पोस्ट की शेयर

हालांकि राल्फ को जब उनके कुत्ते के गायब होने की वजह का पता चला तो वे खुशी और गर्व से भर उठे। राल्फ ने घटना की जानकारी कुछ तस्वीरों और वीडियो के साथ फेसबुक पर शेयर की है। जिसके बाद लोग उनके कुत्ते की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

हिरण को बचाने के लिए झील में कूदा हार्ले

अपनी पोस्ट में राल्फ ने बताया कि हार्ले को उन्होंने हर जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिला। जब उनकी नजर झील पर गई तो वह झील के बीच में तैर रहा था। वह अपने साथ एक हिरण के बच्चे को भी साथ में किनारे लेकर आ रहा था। माना जा रहा है कि हार्ले ने हिरण के बच्चे को डूबने से बचाया है। अब दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। 

जमकर शेयर हो रही राल्फ की पोस्ट

फेसबुक पर राल्फ की पोस्ट काफी शेयर की जा रही है। अब तक करीब ढाई लाख लोगों ने उसे शेयर किया है और उसे पसंद करने वालों की संख्या करीब सवा लाख है। कई लोगों ने हार्ले की तारीफ की है और उसे बेस्ट बताया है। कई लोगों ने लिखा है कि यह कहानी उनके दिलों को छू गई है। 

Web Title: dog saves life of a fawn from drowning in lake post win heart

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे