मेट्रो में लड़की का डांस वायरल, DMRC ने इस अंदाज में बताया मेट्रो में TikTok बना सकते हैं या नहीं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 14:57 IST2019-07-19T14:57:32+5:302019-07-19T14:57:32+5:30
असल में यह वही लड़की है जिसने सबसे पहले दिल्ली की डीटीसी बस डांस किया था। इसके बाद उसी लड़की का फिर दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुये वीडियो आया। वीडियो वायरल होने के बाद डीटीसी ने बस के ड्राइवर को सस्पेंड किया गया था।

मेट्रो में लड़की का डांस वायरल, DMRC ने इस अंदाज में बताया मेट्रो में TikTok बना सकते हैं या नहीं
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले दिल्ली मेट्रो (DMRC) में एक लड़की का डांस करते वीडियो वायरल हो गया था। लड़की TikTok ऐप पर वीडियो डालने के लिए वीडियो बना रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद DMRC ने साफ कर दिया है कि आप किसी भी तरह से मेट्रो के अंदर किसी TikTok या अन्य किसी भी काम के लिए वीडियो नहीं बना सकते हैं। लेकिन DMRC ने जिस अंदाज में इसका जवाब दिया है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गाय बै।
मेट्रो ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुये लिखा है, 'क्या आप दिल्ली मेट्रो में TikTok वीडियो बना सकते हैं? इसका जवाब देते हुए नीचे दलेर मेहंदी का GIF लगाया गया है, जिसमें वह अपने ना ना ना ना ना रे गाने पर डांस कर रहे हैं।'
Them: Can we make TikTok videos in the metro?
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 18, 2019
Metro: pic.twitter.com/qZcPA1zCmC
असल में यह वही लड़की है जिसने सबसे पहले दिल्ली की डीटीसी बस डांस किया था। इसके बाद उसी लड़की का फिर दिल्ली मेट्रो में डांस करते हुये वीडियो आया। वीडियो वायरल होने के बाद डीटीसी ने बस के ड्राइवर को सस्पेंड किया गया था और कंडक्टर को टर्मिनेट करने से पहले कारण बताओ नोटिस दिया था। बस में उस वक्त तैनात होम गार्ड के जवान और सिविल डिफेंस के वॉलनटिअर को भी वापस उनके विभागों में भेज दिया गया था।