लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक ने खरीदी 11 करोड़ की कार, सोशल मीडिया पर बने चर्चा का विषय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 13:31 IST

एमटीबी नागराज देश के सबसे अमीर विधायकों में से एक शामिल हैं। कर्नाटक में सरकार गिराने में एमटीबी नागराज ने अहम भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे एमटीबी नागराज ने फिलहाल अपनी कार का टैक्स नहीं दिया है।एमटीबी नागराज ने जिस कार को खरीदी है, जो भारत की सबसे मंहगी कार में से एक है।

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले एक विधायक ने ग्यारह करोड़ की कार खरीदकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गये हैं। इनका नाम एमटीबी नागराज है। हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस से बगावत के बाद अयोग्य ठहराए गए 14 विधायकों में से एक एमटीबी नागराज भी थे। एमटीबी नागराज ने रोल्स रॉयस फैंटम VIII नामक ग्यारह करोड़ के कीमत की कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर एमटीबी नागराज चर्चाओं में आ गये हैं। लोगों का कहना है कि इनके पास इतने पैसे आखिर आये कहां से? ये कार भारत की सबसे महंगी कारों में से एक है। 

एमटीबी नागराज ने चुनाव आयोग को 2016-17 में दिये एफिडेविट में बताया है कि उनकी संपत्ति एक हजार करोड़ से अधिक है। एमटीबी नागराज ने कांग्रेस से जब इस्तीफा दिया था तो उन्हें कांग्रेस ने काफी मनाने की कोशिश की गई थी। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने उनसे इस्तीफा वापस लेने के लिए भी कहा था, मगर एमटीबी नागराज नहीं माने थे।  एमटीबी नागराज की 11 करोड़ के कार के साथ वाली तस्वीर  कांग्रेस के प्रवक्ता निवेदित अल्वा ने भी ट्वीट किया है। 

कांग्रेस के प्रवक्ता निवेदित अल्वा ने ट्वीट में लिखा, ये पहले से ही अरबपति हैं, लेकिन ये कार इनकी मुंबई हॉलीडे के बाद की है।

बता दें कि एमटीबी नागराज ने कांग्रेस से विधायक देने के बाद कर्नाटक छोड़ मुंबई के होटल में बागी विधायकों के साथ रहने चले गये थे और जब-तक बीजेपी ने अपनी सरकार नहीं बनाई बागी विधायक वापस नहीं आये थे। 

खबरों के मुताबिक, एमटीबी नागराज ने फिलहाल अपनी कार का टैक्स नहीं दिया है। कर्नाटक के और भी कई नेता हैं, जिनके पास इतनी महंगी कारे हैं। कर्नाटक में खनन के लिए चर्चित जनार्दन रेड्डी के पास भी कई महंगी कार है। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल