लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेताओं की जूतमपैजार: दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को किया ट्रोल, दिखाया 'नम्रता और विवेक' का नमूना

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 11, 2019 09:52 IST

दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'नम्रता और विवेक से भरे हुए माननीय सासंद शरद त्रिपाठी जी की नम्रता और विवेक का उज्जवलंत उदाहरण।'

Open in App

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में बीजेपी नेताओं के बीच जूतम-पैजार का मामला थम नहीं रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने एकबार फिर इसको हवा दे दी है। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'नम्रता और विवेक से भरे हुए माननीय सांसद शरद त्रिपाठी जी की नम्रता और विवेक का उज्जवलंत उदाहरण।' इस वीडियो में नरेंद्र मोदी एक रैली में शरद त्रिपाठी की तारीफ करते हुए बोल रहे हैं, 'हमारी संसद में एक युवा, जुझारू, सक्रिय, नम्रता और विवेक से भरे हुए हमारे सांसद श्रीमान शरद त्रिपाठी जी।'

बीजेपी नेताओं के बीच मारपीट पर सोशल मीडिया में कई अन्य लोगों ने भी टिप्पणियां की थी। कुमार विश्वास ने लिखा, 'दो राष्ट्रवादी लोगों में कहासुनी हो गयी ! एक सांसद एक विधायक ! सीमा पर कौन पहले जाए पाकिस्तान से लड़ने शायद यही मुद्दा रहा होगा ! आख़िर तक सुनिए वीडीयो...आख़िर में अलग-अलग भाषा-बोली में “भारतमाता की जय” भी शायद सुनाई देगा ! ऐसे लोग देश की संसद और विधानसभाओं में ज़रूर भेजते रहें।'

राजेश प्रियदर्शी ने भी इन नेताओं पर तंज करते हुए लिखा था, 'पादुका प्रहार व मातृशक्ति का मंत्रोच्चार, भावी विश्वगुरु के संस्कारी महापुरूषों का व्यक्तित्व-कृतित्व, सांस्कृतिक वैभव की झाँकी, माँ भारती को समर्पित, टिप्पणी उन्हीं की शब्दावली में जिनके ये प्रिय प्रतिनिधि हैं. शेष राष्ट्र से क्षमा याचना. किसी ने लिखा ’मेरा बूट सबसे मज़बूत’'

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में बीजेपी के सांसद शरद त्रिपाठी और मेहदावल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राकेश सिंह के बीच एक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। सांसद राकेश सिंह ने विधायक पर पांच संकेंड में सात जूते दाग दिए। दोनों के बीच जूतम-पैजार के की वजह थी शिलापट्ट में सांसद का नाम ना लिखा होना। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी की खूब फजीहत हुई है।

यहां देखिए बीजेपी नेताओं के जूता कांड पर पॉलिटिकल नौटंकी-

टॅग्स :दिग्विजय सिंहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल