लाइव न्यूज़ :

बिहार के इस ASI की मूंछ पर फिदा हो गए DIG मनु महाराज, मूंछों को लेकर की तारीफ

By अनुराग आनंद | Updated: January 10, 2021 11:13 IST

गोपालगंज के एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर की मूंछ देखकर सारण के डीआईजी मनु महाराज काफी प्रभावित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमनु महाराज इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने पास से उनको 5 सौ रुपये देकर सम्मानित किया।सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भी ASI उमेश यादव की तारीफ की। 

पटना: बिहार के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी मनु महाराज को मूंछों से काफी प्यार है। यही वजह है कि वह भी खास तरह से अपना मूंछ रखना पसंद करते हैं। बिहार में तो लोगों के बीच अमिताभ बच्चन की एक फिल्म के डॉयलॉग की तर्ज पर इस बात की चर्चा अक्सर चलती है कि मूंछ हो तो IPS मनु महाराज की तरह हो।

न्यूज 18 के रिपोर्ट मुताबिक, डीआईजी मनु महाराज शुक्रवार की देर शाम गोपालगंज पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थाना के अधिकारियों से मिलकर बातचीत की। इसी दौरान उनका ध्यान एक एएसआई की मूंछ पर चला गया। इसके बाद मनु महाराज को एएसआई की मूंछ इतनी पसंद आई कि वह एएसआई के पास चले गए और हाथ मिलाने लगे।

कौन है वह एएसआई, जिसकी मूंछ मनु महाराज को पसंद आई-

बता दें कि डीआईजी मनु महाराज की नजर ड्यूटी पर तैनात एएसआई उमेश यादव की ओर गई और इसके बाद उन्होंने एएसआई की मूंछ की तारीफ भी की। यही नहीं हाथ मिलाने के बाद पुलिस अधिकारी ने 500 रुपये का इनाम भी दिया। डीआईजी के इस सम्मान से कुचायकोट थाना में तैनात उनके साथ काम करने वाले सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भी उमेश यादव की तारीफ की। 

डीआईजी मनु महाराज औचक जांच में गोपालगंज पहुंचे थे-

बता दें कि डीआईजी मनु महाराज शुक्रवार की देर शाम गोपालगंज पहुंचे। उन्होंने थावे दुर्गा व रहषु भगत मंदिरों में पूजा-पाठ की। वहीं आरती में भाग लिया। वे गोपालगंज में विधि-व्यवस्था की स्थिति की पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

ज्ञात हो कि विगत चार दिनों में जिले में एक होटल संचालक,रेस्टोरेंट मालिक व एक होमगार्डके जवान की हत्या हो चुकी है। श्री महाराज के साथ एसपी आनंद कुमार, हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार व सदर एसडीपीओ नरेश पासवान भी उनके साथ मंदिर परिसर में मौजूद थे।

टॅग्स :बिहारगोपालगंज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल