कामांः कुल 26 उंगलियों वाली एक बच्ची का जन्म, दोनों हाथों में सात-सात और पैरों में छह-छह उंगलियां, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 14:46 IST2023-09-19T14:45:55+5:302023-09-19T14:46:34+5:30

चिकित्सक के अनुसार, अतिरिक्त उंगलियां आनुवंशिक विकार के कारण होने वाली एक दुर्लभ स्थिति मानी जाती है जबकि उसके परिवार के सदस्यों का मानना है कि नवजात शिशु उन देवी का अवतार है जिनकी वे पूजा करते हैं।

dig baby girl born total of 26 fingers seven each hand and six on each foot Bharatpur,Rajasthan  | कामांः कुल 26 उंगलियों वाली एक बच्ची का जन्म, दोनों हाथों में सात-सात और पैरों में छह-छह उंगलियां, जानें

file photo

Highlightsबच्ची का जन्म कल रात कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। परिवार के लिए आशीर्वाद और देवी धोलागढ़ देवी का अवतार है। सभी भाग्यशाली हैं कि 'लक्ष्मी' ने हमारे परिवार में जन्म लिया है।

जयपुरः राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे में एक दुर्लभ मामले में कुल 26 उंगलियों वाली एक बच्ची का जन्म हुआ। नवजात के दोनों हाथों में सात-सात उंगलियां और पैरों में छह-छह उंगलियां हैं। मां सरजू देवी और बच्ची स्वस्थ हैं।

चिकित्सक के अनुसार, अतिरिक्त उंगलियां आनुवंशिक विकार के कारण होने वाली एक दुर्लभ स्थिति मानी जाती है जबकि उसके परिवार के सदस्यों का मानना है कि नवजात शिशु उन देवी का अवतार है जिनकी वे पूजा करते हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्ची का जन्म कल रात कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ बी एस सोनी ने बताया, ‘‘लड़की के दोनों हाथों में सात-सात उंगलियां हैं और पैरों में छह-छह। इस स्थिति को पॉलीडेक्टाइली कहा जाता है, जो दुर्लभ है लेकिन इसका शरीर पर दुष्प्रभाव नहीं होता है।’’

नवजात के मामा दीपक ने बताया कि वह परिवार के लिए आशीर्वाद और देवी धोलागढ़ देवी का अवतार है। उन्होंने कहा, ‘‘वह देवी के रूप में हमारे घर आई हैं। हम सभी भाग्यशाली हैं कि 'लक्ष्मी' ने हमारे परिवार में जन्म लिया है।'' 

Web Title: dig baby girl born total of 26 fingers seven each hand and six on each foot Bharatpur,Rajasthan 

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे