VIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश
By संदीप दाहिमा | Updated: March 23, 2026 17:26 IST2026-03-23T17:26:17+5:302026-03-23T17:26:51+5:30
Ranveer Singh Ghost Look: सिनेमाघरों में इस समय रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 धमाल मचा रही है, फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

VIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश
Ranveer Singh Ghost Look: सिनेमाघरों में इस समय रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 धमाल मचा रही है, फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। फिल्म Dhurandhar: The Revenge में एक्टर्स के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेश से दर्शक हैरान हैं। फिल्म से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह का डरावना अवतार नजर आ रहा है। फैंस इसे रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक भी नाम दे रहे हैं, फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने एक Behind The Scenes वीडियो शेयर किया है। इसमें रणवीर सिंह का घोस्ट लुक नजर आ रहा है। इसमें रणवीर सिंह का चेहरा राख जैसा, बाल सफेद और नसें काली नजर आ रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने 20 साल के नौजवान से लेकर 40 साल के व्यक्ति तक का रोल निभाया है जो किसी के लिए भे बेहद मुश्किल हो सकता है।