लाइव न्यूज़ :

'मेको लहंगा नहीं पहनना है, मुझे ऐसे ही जाना है।' दुल्हन के जींस पहनकर शादी करने का वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 12:08 IST

अपने ही शादी में लहंगा के बजाय दुल्हन के डेनिम जींस पहनने की बात कही है, जिसके बाद उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। बता दें कि इस वीडियो को को 7 लाख व्यूज मिल चुकें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशोसल मीडिया इंस्टाग्राम पर शादी में लहंगा के बजाय दुल्हन के डेनिम जींस पहनने का वीडियो वायरल हो रह है।दुल्हन मुद्रा भगत के इस कदम पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले हैं। यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर witty_wedding नामक एक आईडी से पोस्ट किया गया है।

ज़रा हटके: अकसर हम शादी में दुल्हन को भारी लहंगे और मेकअप में देखते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में दुल्हन ने अपने ही शादी में लहंगा पहनने से इंकार कर दिया है। वायरल वीडियो में यह यह देखने को मिला कि दुल्हन अपनी शादी में लहंगे के बजाय डेनिम जींस पहनने की बात कह रही है। उसकी यह बात सुनकर उसके घर वाले भी दंग रह गए। शोसल मीडिया के इस जमाने में ऐसे वीडियो जल्दी वायरल हो जाते हैं जिसमें लोग कुछ नया और अलग करना चाहते हो। बता दें कि देखते ही देखते इस वीडियो को भी काफी व्यूज और कमेंट्स आए। 

क्या कहना था दुल्हन का

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया कि दुल्हन ने अपनी शादी में लहंगा के बजाय डेनिम जींस पहनने की बात कह रही है। इस वीडियो की दुल्हन का नाम मुद्रा भगत है। वीडियो में शादी के जोड़े में खड़ी मुद्रा कहती है, 'मेको लहंगा नहीं पहनना है, मुझे ऐसे ही जाना है।' उनकी यह बात सुनकर उनके घर वाले हंसने लगे और उनमे से एक लड़के ने मुद्रा का हाथ पकड़ उसे शादी में ले जाने लगा। 

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

मुद्रा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नामक एक आईडी से पोस्ट किया गया है। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 7 लाख व्यूज मिल चुकें हैं। जहां लोग एक तरफ मुद्रा के इस फैसले का स्वागत कर रहें हैं वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो उन पर भड़क भी रहे हैं। शोलस मीडिया पर जो लोग मुद्रा की इस कदम की तारीफ कर रहें हैं, उन्होंने कहा, 'यह तुम्हारी शादी है, जो जी में आए वो पहनो।' मुद्रा की इस कदम पर भड़के लोगों ने कमेंट्स कर कहा, 'ये क्या नौटंकी है?' वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे मजाक बताया और कहा, 'यार शादी कर रही हो या मजाक?'

टॅग्स :अजब गजबइंस्टाग्रामवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी