लाइव न्यूज़ :

WATCH: 'ऐसे लोगों की वजह से मेट्रो लेट होती है...,' दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हुआ वायरल, सामने आई DMRC की प्रतिक्रिया

By आजाद खान | Updated: June 8, 2023 21:46 IST

वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट कर लिखा है कि "नमस्कार। कृपया कोच नंबर प्रदान करें। ट्रेन के अंदर और बाहर कोच नंबर लिखा होता है। कृपया नीचे दी गई तस्वीरों को देखें।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कों को दिल्ली मेट्रो के गेट को पैरों से खोलते हुए देखा जा सकता है।इस पर डीएमआरसी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कों द्वारा इस तरीके से मौज-मस्ती की गई है कि इस कारण मेट्रो कोच के दरवाजे बंद नहीं होते हुए दिखाई दिए हैं। इन लड़कों के साथ और भी लड़के वहां मौजूद थे और उन में से एक ने इस घटना का वीडियो बनाया है।

यही नहीं उस ग्रुप में मौजूद एक और लड़का उन लड़कों को ऐसा करने से मना करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन सहित अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें यह देखने को मिला है कि दिल्ली मेट्रो में कुछ लड़के मजाक में उसका दरवाजा बंद नहीं होने दे रहे हैं और वे इस पर खूब हंस भी रहे हैं। वहीं उनके साथ उनका एक दोस्त उन्हें ऐसा करने से मना भी करता दिखाई दे रहा है लेकिन वे एक नहीं सुन रहे हैं। 

वीडियो में लड़के दिल्ली मेट्रो के कोच के दरवाजे कई बार पैर से खोलते हुए दिखाई दिए है। हालांकि वहां और भी लोग भी लेकिन किसी ने उन लड़कों को रोका नहीं है और वे इसी तरीके से कोच के गेट को बंद होने से रोकते रहे थे। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की यह ट्रेन करोल बाग स्टेशन में खड़ी थी, ऐसा दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल 'अंश' (gupta_ansh172) द्वारा 29 मार्च को शेयर किया गया है जिसमें इन लड़कों को ऐसी हरकत करते हुए देखा गया है। इस वीडियो को डीएमआरसी को भी टैग किया गया है। 

वहीं वीडियो पर डीएमआरसी सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन्स सामने आया है। इस पर बोलते हुए डीएमआरसी ने एक ट्वीट भी किया है और लिखा है कि "नमस्कार। कृपया कोच नंबर प्रदान करें। ट्रेन के अंदर और बाहर कोच नंबर लिखा होता है। कृपया नीचे दी गई तस्वीरों को देखें।" वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है कि "ऐसे लोगों की वजह से मेट्रो लेट होती है।" वहीं कुछ और यूजर्स ने इन लड़को पर कार्रवाई भी करने की बात कही है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी