लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: ‘रिंकिया के पापा’ ने पेयजल को लेकर केजरीवाल सरकार पर कसा तंज

By भाषा | Updated: January 20, 2020 06:24 IST

भोजपुरी स्टार तिवारी ने ट्विटर पर “रिंकिया ने खोल दी पोल” लिखकर इस वीडियो को साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देआठ फरवरी के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच सोशल मीडिया युद्ध में ऐसे कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। भोजपुरी स्टार तिवारी ने ट्विटर पर “रिंकिया ने खोल दी पोल” लिखकर इस वीडियो को साझा किया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के गाने ‘रिंकिया के पापा’ को लेकर अरविंद केजरीवाल के कई बार मजाक उड़ाने के बाद रविवार को तिवारी ने एक वीडियो के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल की सुविधा देने के सत्तारूढ़ पार्टी के दावे पर सवाल खड़ा किया है। इस 1.21 मिनट के वीडियो में ‘रिंकिया’ नाम की एक लड़की अपने पिता से स्थानीय लोगों मिल रहे गंदे पेयजल के बारे में शिकायत करती दिख रही है। आठ फरवरी के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच सोशल मीडिया युद्ध में ऐसे कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।

भोजपुरी स्टार तिवारी ने ट्विटर पर “रिंकिया ने खोल दी पोल” लिखकर इस वीडियो को साझा किया। वीडियो में एक आदमी अपनी बेटी ‘रिंकिया’ से फोन पर पूछता है कि जब उनके नल में पानी आता है तो वह अपनी मां से बोतल वाला पानी खरीदने के लिए पैसे क्यों मांग रही थी। पिता अपनी बेटी से पूछता है ,“हमें मुफ्त पानी मिलता है न? मिनरल वाटर पर पैसे खर्च करने की हमारी हैसियत नहीं है। तुम्हारा पिता एक आम आदमी है। रोज मिनरल वाटर खरीदने के पैसे कहां से आएंगे?”

वह जवाब देती है कि नल का पानी बहुत गंदा है। लड़की कहती है, “पापा, दिल्ली में पीने का पानी 21 शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषित है। लेकिन केजरीवाल चाचा अब भी मानते हैं कि दिल्ली में पानी की गुणवत्ता यूरोपीय देशों की तरह अच्छी है। उन्होंने इसके लिए शहर भर में बधाई संदेश भी दिए हैं।" इस पर पिता कहता है कि वह केजरीवाल को वोट नहीं देगा।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल