लाइव न्यूज़ :

पनीर की सब्जी, रोटी और चावल दो?, ढाबे पर खाना खाने गए, सामने थाली दी तो उड़े होश, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2025 16:59 IST

शिकायत ढाबा संचालक से की और पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हुए उसका वीडियो भी बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसब्जी में एक मरा हुआ चूहा दिखा तो उनके होश उड़ गये।सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो भी देखा है।अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

बदायूंः बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खाने गये दो युवकों को पनीर की सब्जी में कथित तौर पर मरा हुआ चूहा मिला। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। बिल्सी कस्बा निवासी निशांत माहेश्वरी ने बताया कि वह अपने मित्र पुनीत के साथ दो दिन पहले बिल्सी नगर स्थित अनमोल ढाबे पर खाना खाने गए थे और उन्होंने वहां पनीर की सब्जी मंगायी। माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें सब्जी में एक मरा हुआ चूहा दिखा तो उनके होश उड़ गये।

उन्होंने तत्काल ही उसकी शिकायत ढाबा संचालक से की और पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हुए उसका वीडियो भी बना लिया। बिल्‍सी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेम पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो उन्होंने भी देखा है।

किन्तु अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। एसडीएम ने कहा कि वीडियो की जांच करायी जा रही है और खाद्य विभाग से संबंधित ढाबे के साथ-साथ अन्य दुकानों या होटल रेस्टोरेंट पर भी खाने-पीने के सामान की जांच करायी जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो