लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलिए, इस रेस्त्रां और चिकन स्टॉल पर पाएं भारी डिस्काउंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2019 12:33 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। इसके बाद भारत में प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पाकिस्तान झंडे जलाएं।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस पर आत्मघाती हमले और पुलवामा एनकाउंटर में शहीद जवानों को लेकर देश आक्रोशित है। इसे लेकर देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शनकारी लोग अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। एक तरफ जहां शहीद जवानों श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर जगह-जगह आतंकवादियों को पनाह देने वाला मुल्क पाकिस्तान के झंडे को जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

देश का हर वर्ग इस घटना को लेकर पाकिस्तान की निंदा कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा लगाने पर देशभर में बंपर छूट भी मिल रही है। जी हां, देशभर में कुछ रेस्त्रां, फूड स्टॉल हैं जो पाकिस्तान मुर्दाबाद लगाने पर 10 प्रतिशत और 10 रुपये की छूट दे रहे हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

छत्तीसगढ़ के एक फूड स्टॉल पर पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाने पर चिकने लेग पीस पर 10 रुपये का डिसकाउंट मिल रहा है। एएनआई एजेंसी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक फूड स्टॉल पर प्रत्येक चिकेन लेग पर 10 रुपये का छूट दिया जा रहा है। स्टाल के मालिक अंजल सिंह का कहना है कि पाक ने कभी भी मानवता को महत्व नहीं दिया है और वे कभी देंगे भी नहीं। फिर हमें क्यों नहीं अपने दिल से पाकिस्तान मुर्दाबाद कहना चाहिए 

वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मुंबई के एक रेस्त्रां में पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा लगाने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है। इस वीडियो में रेस्त्रां मालिक ने कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाता है तो उसे लकी तावा रेस्त्रां की ओर से 10 फीसदी का डिसकाउंट दिया जाएगा। 

वहीं, एक वीडियो में जूता बेचने वाले ने पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलकर लोगों को छूट दे रहा है। वीडियो में वह पाकिस्तान के नारे लगाकर 1100 रुपये के तीन जोड़े जूते बेचते हुए दिख रहा है।  

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद  

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल