लाइव न्यूज़ :

Video: जान-जोखिम में डालकर जवानों ने नदी में कूदकर बचाई लड़की की जान, लोगों ने कहा- ये हैं असली हीरो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 14:00 IST

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ कांस्टेबल ने समय रहते नदी में छलांग लगा दी, जिसकी वजह से लड़की की जान बच गयी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के अनुसार दोनों कांस्टेबल सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन से हैं। लड़की को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सीआरपीएफ के कांस्टेबलों ने नदी में डूब रही 14 साल की लड़की को बचा लिया। नदी में इतना तेद बहाव था कि जवान की भी जान जा सकती थी। लेकिन उसने अपनी जान की परवाह किये बिना नदी में छलांग लगा दी और लड़की को बचा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों का कहना है कि हमारे देश के ये ही असली हीरो हैं और लोग इनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। 

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ कांस्टेबल ने समय रहते नदी में छलांग लगा दी, जिसकी वजह से लड़की की जान बच गयी। अधिकारियों ने बताया कि पैर फिसल जाने के कारण नगीना तंगमार्ग स्थित नदी में गिर गयी थी, जिसकी तेज धारा उसे बहाकर ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि पास में मौजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवानों ने वहां पहुंचकर लड़की की जान बचायी। 

लड़की को बचाने के लिये दो जवान पानी के तेज बहाव में कूद गये जबकि दो अन्य जवान नीचे नदी की ओर भागे ताकि पहले दो जवानों के उसे नहीं ढूंढ पाने की स्थिति में वे उसे बचा सकें। अधिकारियों ने बताया कि एम जी नायडू और एन. उपेंद्र की पहली टीम ने लड़की को बचा लिया। 

अधिकारियों के अनुसार दोनों कांस्टेबल सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन से हैं। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों के ‘‘नि:स्वार्थ कर्तव्यपरायणता और लड़की की जान बचाने के उनके अनुकरणीय कार्य’’ के लिये सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर ने दोनों को ‘महानिदेशक प्रशस्ति चिह्न’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि लड़की को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी