डिलिवरी बॉय से बदमाशों ने की ऐसी अनोखी मांग, कहा- नहीं दिया तो मार देंगे गोली
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 17, 2018 13:21 IST2018-09-17T13:21:38+5:302018-09-17T13:21:38+5:30
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रात के करीब 10 बजे थे एक डिलवरी बॉय ऑर्डर डिलिवर के लिए जा रहा था। अचानक एक अंजान शख्स उसकी बाइक को हाथ देकर रोकता है और उससे बातचीत करने लगता है। तभी अचानक दो और बदमाश आ जाते हैं।

डिलिवरी बॉय से बदमाशों ने की ऐसी अनोखी मांग, कहा- नहीं दिया तो मार देंगे गोली
नई दिल्ली, 17 सितंबर:दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रात के करीब 10 बजे थे। एक डिलिवरी बॉय ऑर्डर डिलिवर करने जा रहा था। अचानक एक अंजान शख्स उसकी बाइक को हाथ देकर रोकता है और उससे बातचीत करने लगता है। तभी अचानक दो बदमाश और आ जाते हैं और डिलिवरी बॉय को गन प्वाइंट पर रखकर उससे सामान लूटते हैं और तीनों भाग जाते हैं। इसके बाद डिलिवरी बॉय ने इसकी शिकायत पुलिस में की।
जानें क्या पूरी घटना
नवभारत टाइम्स के मुताबिक मनोज अपने परिवार के साथ पीरागढ़ी गांव, निहाल विहार एरिया में रहते हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि फूड डिलिवरी करने वाला ऐप स्विगी के जरिए ऑर्डर चंद्र विहार के अबचल नगर से एक व्यक्ति मसालेदार मलाई चाप ऑर्डर करता है। यह ऑर्डर बेस्ड फूड डिलिवरी सर्विस स्विगी कंपनी में जॉब करने वाले मनोज को मिला।
मनोज ऑर्डर डिलिवर करने के लिए निकला और जैसे ही चंद्र विहार नाला, शिव मंदिर के पास पहुंचे, एक लड़के ने हाथ का इशारा देकर बाइक को साइड में रुकवाया। उसने कहा कि कहां जा रहे हो। मनोज ने कहा कि मलाई चाप का ऑर्डर आया है जिसे पहुंचाने जा रहा हूं। अचनाक से दो और बदमाश आ गए।
बदमाशों ने मनोज की बाइक और मोबाइल छीन लिया। एक बदमाश ने बंदूक निकाल कर उसे धमकाने लगा। कहा ये ऑर्डर मैंने दिया है और इसे मुझे दे दो। जब वह मना किया तो उसने जान से मार देने की धमकी देने लगे। इसके बाद मलाई चॉप लूटने के बाद वहां से भाग गए।