गाय ने पूजा में मारी लात, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 11, 2022 14:19 IST2022-12-11T14:13:11+5:302022-12-11T14:19:51+5:30

भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव आंध्र प्रदेश के गुंटूर में उस समय गाय के हमले में घायल होने से बाल-बाल बच गये, जब वो गौ-पूजन कर रहे थे। सांसद नरसिम्हा राव गुंटूर में मिर्च निर्यातक संघ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

Cow kicked in worship, narrowly saved BJP MP GVL Narasimha Rao, watch video | गाय ने पूजा में मारी लात, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव, देखिए वीडियो

ट्विटर से साभार

Highlightsआंध्र प्रदेश के गुंटूर में भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव गाय के हमले में घायल होने से बाल-बाल बचेसांसद जीवीएल के साथ यह हादसा उस समय हुआ, जब वो मिर्ची संघ के बिल्डिंग का उद्घाटन करने गये थेसांसद जीवीएल नरसिम्हा राव पर गाय के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

गुंटूर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव उस समय गाय के हमले से बाल-बाल बच गये, जब वो गौ-पूजन कर रहे थे। सांसद नरसिम्हा पर गाय के हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखने से पता चलता है गाय ने अप्रत्याशित तरीके से उन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार लात मारी, जिसके कारण भाजपा सांसद वहीं ठिठक गये और कुछ दूरी से गाय को प्रणाम कर वापस लौट गये।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव के साथ यह घटना हुई। खबरों के मुताबिक वो गुंटूर में मिर्च निर्यातक संघ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन मिर्च बाजार यार्ड में उद्घाटन से पहले उन्हें गौ-पूजन करना था, जहां यह वाकया उनके साथ पेश आया।

गौशाला  पहुंचे जीवीएल नरसिम्हा राव ने जैसे ही गाय को छूकर प्रणाम करने की कोशिश की, वो आक्रामक हो गई और सरपट लात सांसद महोदय पर चला दी। वो तो शुक्र की बात थी कि गाय खूंटे से बंधी हुई थी, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

लेकिन शुक्र रहा कि आसपास मौजूद लोगों ने फौरन गाय पर काबू पा लिया और सांसद नरसिम्हा राव भी फौरन पीछे हट गये। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक गाय खूंटे बंधी थी और आसपास अचानक इतने लोगों को देखकर आक्रामक हो गई और उसके बाद जैसे ही सांसद महोदय ने उसे स्पर्श करने का प्रयास किया, उसने लात मार दी।

दूसरी बार प्रयास करने पर भी गाय ने उसी तरह का बर्ताव किया, जिसके बाद जीवीएल पीछे हट और गाय को दूर से ही प्रणाम कर चले गए। उसके बाद वो मिर्च निर्यातक संघ के नए कार्यालय भवन पहुंचे और उसका उद्घाटन किया।

Web Title: Cow kicked in worship, narrowly saved BJP MP GVL Narasimha Rao, watch video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे