VIDEO: तेज रफ्तार बाइक पर कपल का रोमांस, नेशनल हाईवे की घटना, वीडियो हुआ वायरल
By संदीप दाहिमा | Updated: June 28, 2025 16:56 IST2025-06-28T16:56:10+5:302025-06-28T16:56:27+5:30
Couple Romance on Bike: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां तेज रफ़्तार बाइक पर एक कपल रोमांस करता नजर आया है।

VIDEO: तेज रफ्तार बाइक पर कपल का रोमांस, नेशनल हाईवे की घटना, वीडियो हुआ वायरल
Couple Romance on Bike: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां तेज रफ़्तार बाइक पर एक कपल रोमांस करता नजर आया है। फिरोजाबाद से आगरा की और जाने आले हाईवे पर चलती बाइक पर लड़की को आगे बैठकर शख्स बाइक चला रहा था। इतने में किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को कपल का खुलेआम रोमांस बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है और यूजर्स दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिरोजाबाद में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार कपल का रोमांस वीडियो वायरल, हादसे का बना खतरा।
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 27, 2025
फिरोजाबाद के नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ्तार से जा रही बाइक पर सवार एक कपल का खुलेआम रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कपल बिना किसी भय के चलती बाइक पर प्यार का प्रदर्शन… pic.twitter.com/0PWkUTQrPV