लाइव न्यूज़ :

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने का चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग पर लगा आरोप, भारत के कोर्ट में पहुंचा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2020 18:41 IST

लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आने के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 116 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे वहीं कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल करेगा। राष्ट्रपति पर आरोप है कि कोरोना वायरस बनाकर इसे फैलाकर पूरे विश्व को डराना और दहशत में डालना है

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस खतरानाक वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई। इसके बाद इस वायरस ने धीरे-धीरे पूरी दुनिया पर कब्जा कर लिया है। वहीं, भारत में अब तक इस वायरस से कुल 116 लोग संक्रमित हैं। इसी बीच कोरोना को लेकर भारत की एक कोर्ट में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पर शिकायत दर्ज किया गया है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर कोर्ट में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) और राजदूत सन बेई डोंग के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है। कोर्ट में शिकायत करने वाले अधिवक्ता सुधीर ओझा हैं। वहीं कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल करेगा। 

शिकायत में कहा गया कि जानबूझकर साजिश के तहत चीन ने वायरस बना कर पूरे विश्व को दहशत करने का काम किया है। राष्ट्रपति पर आरोप है कि कोरोना वायरस बनाकर इसे फैलाकर पूरे विश्व को डराना और दहशत में डालना है।

लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आने के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 116 पहुंच गई है स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुटटी दी जा चुकी है जबकि दो लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी राज्य ओडिशा में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 110 थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसशी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल