लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की ये तस्वीर सोचने पर करेगी मजबूर, पत्नी को पैर में हुआ फैक्चर तो पति कंधे पर उठा 257 किमी के सफर पर निकला

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2020 11:34 IST

देश में कोरोना के केस बढ़कर 724 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 17 लोगों की मौत हुई है और 66 लोग ठीक हो गए हैं। जिसकी वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोरोना वायरस के सबसे अधिक, 15 मामले अहमदाबाद से हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

अहदाबाद: देश में लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है। लॉकडाउन ने देश के कई लोगों की जिंदगी भी लॉक कर दी है। लॉकडाउन के दौरान देश के गरीबों का काम बंद हो गया है। किसी को खाना नहीं मिल रहा है तो कोई काम धंधा बंद होने के बाद सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। ऐसी ही एक तस्वीर गुजरात के अहदाबाद से देखने को मिली। जहां एक पति अपनी पत्नी को कंधे पर बिठाकर 257 किलोमीटर बांसवाड़ा जाने को मजबूर है। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के पैर में फैक्चर है और वह चल नहीं पा रही है। जिसकी वजह से पति को उसे अपने कंधे पर बिठाकर ले जाना पड़ रहा है। यह शख्स राजस्थान के बांसवाड़ा के लिए अहदाबाद से निकला है। काम-धंधा बंद होने की वजह से यह दंपति पैदल जाने को मजबूर हैं। 

इस तस्वीर को देख लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, देखें? 

गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 44 हुई, 3 लोगों की मौत

गुजरात में 26 मार्च को कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या 44 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि बेहद संक्रामक बीमारी के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि गुरुवार शाम तक कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 44 हो गये। उन्होंने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर, भावनगर और राजकोट से एक-एक मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना वायरस के सबसे अधिक, 15 मामले अहमदाबाद से हैं। उसके बाद वडोदरा से आठ, गांधीनगर और सूरत से सात-सात मामले, राजकोट से पांच और कच्छ और भावनगर से एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं।

भावनगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो जाने के बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जयंती रवि ने कहा, ‘‘भावनगर के सरकारी अस्पताल में 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि इससे पहले इस वायरस से संक्रमित अहमदाबाद के एक मरीज और सूरत के एक मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य में 19,567 लोगों को 14 दिन के ‘होम क्वारंटाइन’ में रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?