लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित युवक ने टिक टॉक पर उड़ाया मास्क पहनने वालों का मजाक, वीडियो हुआ वायरल

By भाषा | Updated: April 12, 2020 16:51 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के भर्ती रहने के दौरान मोबाइल फोन पर वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की शिकायत मिलने पर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसके मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है।

मध्य प्रदेश के सागर शहर के कोरोना वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय एक युवक ने कथित रूप से टिक टॉक बना कर संक्रमण से बचने के लिए लोगों द्वारा पहने जाने वाले मास्क का उपहास उड़ाते हुए कहा, ‘कपड़े के टुकड़े’ पर क्या भरोसा रखना है। रखना है तो ऊपर वाले 'खुदा' पर रखो।' यह टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसके मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है।

सागर के सरकारी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जी एस पटेल ने रविवार को 'भाषा' को बताया, ''कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के भर्ती रहने के दौरान मोबाइल फोन पर वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की शिकायत मिलने पर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। अभी उसकी हालत ठीक है।''

उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और सागर जिले में वह कोविड-19 का पहला मरीज है। इस टिक टॉक वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिम टोपी पहने हुए इस युवक को जब पूछा जाता है कि अरे भाई आप वायरस की वजह से तुम मास्क क्यों नहीं पहनते तो वह दुपहिया वाहन पर बैठे हुए कहता है, ''कपड़े के टुकड़े’’ पर क्या भरोसा रखना है। रखना है तो ऊपर वाले खुदा पर रखो।''

इस दौरान वह अपने हाथों में लिए एक तौलिये को भी फेंक देता है। इसी बीच, सागर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम एस सागर ने कहा, ''इस कोरोना संक्रमित मरीज ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। वह सर्दी, खांसी एवं बुखार की शिकायत लेकर खुद ही टीबी अस्पताल स्थित कोरोना जांच केन्द्र पहुंचा था।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल