लाइव न्यूज़ :

Holi Milan: कोरोना के चलते PM मोदी नहीं खेलेंगे होली, केजरीवाल इन 2 वजहों से नहीं उड़ाएंगे गुलाल, जानें भारत में कोरोना के कितने मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 16:03 IST

#CoronaAlert: कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार होली मिलन समारोह से दूर रहने का फैसला किया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस बार होली नहीं मनाने का फैसला किया है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो वजहों से होली का त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया है.

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पीएम मोदी के घोषणा के बाद से ही होली मिलन और होली ट्रेंड करने लगा है. इस बार होली 10 मार्च को है.कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया में पड़ा है, भारत में अब तक इसके 28 मामले आ चुके हैं.

इस बार कोरोना का असर होली पर भी दिखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा है कि वह होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के कार्यक्रमों को कम करने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी होली मिलन समारोह को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते होली नहीं मनाने का फैसला किया है।

पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होली मिलन को लेकर ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘दुनियाभर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने वाले कार्यक्रमों को कम करने की सलाह दी है। इसलिए इस साल मैंने किसी भी ‘होली मिलन’ समारोह में न जाने का फैसला किया है।’’ 

 

Experts across the world have advised to reduce mass gatherings to avoid the spread of COVID-19 Novel Coronavirus. Hence, this year I have decided not to participate in any Holi Milan programme.— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2020

 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार,  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (4 मार्च) को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा के चलते होली नहीं मनायेंगे। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह और उनकी पार्टी के विधायक हिंसा के कारण होली नहीं मनाएंगे। संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के हिंसा में 48 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 200 लोग घायल हुए हैं। होली मिलन को लेकर सोशल मीडिया अधिकतर लोग पीएम मोदी के फैसले को सही बता रहे हैं। 

भारत में कोरोना वायरस के केस

तेलंगाना-1 (दुबई से आए व्यक्ति को हुआ संक्रमण)

दिल्ली-1 (इटली से वापस लौटे व्यक्ति को संक्रमण)

आगरा-6 (दिल्ली वाले पीड़ित से आगरा में इन लोगों में फैला)

जयपुर-16 (इटली से आए पर्यटक, इनमें एक भारतीय भी शामिल हैं)

केरल-3 (चीन के वुहान से आए मेडिकल स्टूडेंट)

(नोट: केरल के सभी तीन लोगों का सफल इलाज हो चुका है)

टॅग्स :होलीनरेंद्र मोदीअमित शाहकोरोना वायरसअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल