लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने अपनी बात पर किया अमल, गमछे का मास्क पहनकर मुख्यमंत्रियों संग की बैठक, तस्वीरें वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2020 14:04 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस दौरान गमछे को मास्क बनाकर पहना हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने इस बैठक में गमछे को मास्क बनाकर पहना हुआ था और मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहे थे।कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,447 तक पहुंच चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या अब 239 हो गई है।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए शनिवार (11 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister) ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस महामारी की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी होम मेड मास्क पहने हुए नजर आए। बैठक में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी रुमाल का मास्क पहनी हुई नजर आईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घर पर बने मास्क का इस्तेमाल करने के बार में पहले भी कह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को घर के बने फेस मास्क बनाने और पहनने के लिया कहा था।

पीएम मोदी का ये कदम उस संदेश के तौर पर लिया जा रहा है, जिसमें उन्होंने खुद बार-बार ये कहा है कि अगर किसी के पास क्लिनिकल मास्क या दूसरा कोई मास्क उपलब्ध न हो तो वे घर पर बना मास्क या किसी साफ कपड़े को ही मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। पीएम मोदी की होम मेड मास्क वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।  

मालूम हो, आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान इस विषय पर चर्चा की कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं किया जाए। हालांकि, इस बैठक से पहले ही पंजाब और ओडिशा ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। जहां एक ओर ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक राज्य को लॉकडाउन कर दिया है तो वहीं पंजाब सरकार ने भी एक मई तक प्रदेश को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की बात करें तो देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,447 तक पहुंच चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या अब 239 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ें कहते हैं कि अभी 6565 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है, जिसमें से 643 लोग अब ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन