लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार जीप ने बोनट पर ट्रैफिक पुलिस के जवान को आधा किलोमीटर तक घसीटा, जानें फिर क्या हुआ

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2021 08:45 IST

पुलिस ने नाके पर दूर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को रुकने के लिए हाथ दिया। चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय स्पीड और तेज कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी ने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर ने उन पर गाड़ी चढ़ा दिया।ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाड़ी चालक लगभग आधा किलो मीटर तक घसीटता रहा।पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार जीप चालक ने बोनट पर लटके यातायात पुलिसकर्मी को आधा किलोमीटर तक घसीटा। दरअसल, जांच चौकी पर इशारा किए जाने के बावजूद जीप चालक नहीं रुका और उसकी तेज गति को देखते हुए वहां मौजूद सिपाही को अपनी जान बचाने के लिए बोनट पर कूदना पड़ा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में एक राजमार्ग पर पुलिस जांच चौकी पर तैनात सिपाही संजीव कुमार ने एक बोलेरो जीप को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक नहीं रुका और उसने तेजी के साथ सिपाही के बगल से जीप निकालने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जीप की तेज रफ्तार को देखते हुए सिपाही जान बचाने के लिए उसके बोनट पर कूद गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और सिपाही को गिराने के उद्देश्य से उसकी रफ्तार बढ़ा दी। डीएसपी ने कहा कि सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने आधा किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक वाहन का पीछा कर उसे रोका। 

उन्होंने बताया कि जीप में चालक समेत तीन लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि जीप चालक ने जो किया उससे कांस्टेबल की मौत हो सकती थी। पुलिस द्वारा इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। जीप के चालक नूरदीप उर्फ लवप्रीत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ट्रैफिक नियमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी