लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-2 लॉन्चिंग पर कांग्रेस ने नेहरू के किये गुणगान, ट्विटर पर लोगों ने कर दिया पर ट्रोल

By भाषा | Updated: July 23, 2019 01:41 IST

‘चंद्रयान 2’ के प्रक्षेपण के कुछ ही मिनट बाद कांग्रेस ने कहा, ‘‘ यह 1962 में इनकोस्पर के मार्फत अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए निधि उपलब्ध करोन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि को याद करने का सही समय है।'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के इस ट्वीट के बाद तो प्रतिक्रिया देने वालों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गयी। नेहरू सबसे आगे चलने वाले ट्रेंडिंग शब्द बन गये।

 भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान 2’ के प्रक्षेपण के दिन, अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए निधि उपलब्ध कराने में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भूमिका का उल्लेख करने पर कांग्रेस की सोमवार को ट्विटर पर आलोचना की गयी। ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस का मजाक उड़ाया और उस पर करीब करीब हर चीज का श्रेय लेने के लिए कूद पड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने नेहरू के मीम भी पोस्ट किये।

चंद्रयान 2’ के प्रक्षेपण के कुछ ही मिनट बाद कांग्रेस ने कहा, ‘‘ यह 1962 में इनकोस्पर के मार्फत अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए निधि उपलब्ध करोन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि को याद करने का सही समय है। इनकोस्पर ही बाद में इसरो बना। डॉ. मनमोहन सिंह को भी 2008 में ‘चंद्रयान 2’ परियोजना को मंजूरी देने के लिए याद किया जाए।’’

कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद तो प्रतिक्रिया देने वालों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गयी। नेहरू सबसे आगे चलने वाले ट्रेंडिंग शब्द बन गये। एक ट्वीट में लिखा गया है, ‘यह इसरो की दशा बनाम गांधी परिवार की दशा को याद करने का सही समय है।’ कुछ मीम में साइकिल या बैलगाड़ी पर रॉकेट के कुछ हिस्से ले जाने के चित्र और एक बैलगाड़ी पर आर्यभट्ट उपग्रह के हिस्से ले जाने की तस्वीर सामने आयी। एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘ इसरो वैज्ञानिक बैलगाड़ी में उपग्रह ले जाते थे जबकि इंदिरा अपने पोते की भव्य जन्मदिन पार्टी हवाई जहाज में मनाती थीं।’’ एक अन्य ट्वीट में यह कहकर मजाक उड़ाया गया, ‘‘ नेहरू चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे।’

आप भी देखें ट्वीट

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनकांग्रेसजवाहरलाल नेहरूवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल