लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- 'पीएम मोदी और इमरान खान एक ही मां के बेटे हैं', देखें वीडियो 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 13:36 IST

रामनाथ राय कर्नाटक कांग्रेस के दक्षिण भारत के बड़े नेता हैं। पूर्व सीएम सिद्धारमैया की सरकार में रामनाथ राय वन और पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बीजेपी की सांसद शोभा करंदलाजे ने शेयर किया है। वीडियो को सामने आने के बाद फिलहाल अभी-तक कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया ने नहीं दी है।

कांग्रेस के कर्नाटक के नेता रामनाथ राय ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमराम खान को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उनका एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि पीएम मोदी और इमरान खान एक ही मां के बेटे हैं। वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद शोभा करंदलाजे ने ट्वीट किया है। वीडियो को ट्वीट कर महिला सांसद ने लिखा है, 'कांग्रेस के लोगों की सोच और संस्कृति एक बार फिर से सबके सामने आ गई है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री पीएम मोदी और पीएम इमरान खान की तुलना करते हैं और कहते हैं कि दोनों एक ही मां के बेटे हैं। कांग्रेस पार्टी का हमारे देश के प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने ही एक मात्र काम है।'

सांसद शोभा करंदलाजे ने जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें न्यूज 9 का लोगो लगा हुआ है। वीडियो में रामनाथ राय साउथ की भाषा में बोलते हुये दिख रहे हैं। वीडियो में अंग्रेजी में टैक्ट लिखा हुआ है, जिसमें लिखा है कि पीएम मोदी और इमरान खान एक ही मां के बेटे हैं। 

सांसद शोभा करंदलाजे द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद कांग्रेस नेता रामनाथ राय की आलोचना हो रही है। हालांकि कांग्रेस की ओर से रामनाथ राय के बयानों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

रामनाथ राय ने पीएम मोदी और इमरान खान की तुलना कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कांग्रेस के दफ्तर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही थी। इस प्रेस वार्ता में रामनाथ राय मोदी सरकार और कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह