लाइव न्यूज़ :

हॉस्पिटल में कांग्रेस की विधायक 'मैडम' ने पुलिस वालों के साथ किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 10:54 IST

मुंबई की यह महिला विधायक पहले भी विवादों में आ चुकी हैं। जल संसाधन को लेकर अधिकारियों से बैठक के वक्त कांग्रेस के ढेरों समर्थकों की मौजूदगी में यशोमती ठाकुर ने ना सिर्फ अधिकारियों को अपशब्द बोले थे बल्कि तोड़-फोड़ भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वीडियो के आते ही लोगों ने विधायक की काफी आलोचना की है। यशोमती ठाकुर को एक महिला पुलिसकर्मी समझाने की कोशिश करती है तो वह उससे कहती हैं, 'मुझे टच मत करो'

महाराष्ट्रकांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और तिवसा से विधायक यशोमती ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यशोमती ठाकुर हॉस्पिटल में पुलिस वालों के साथ हंगामा करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में पुलिस वालों को साथ विधायक अपशब्द भी कह रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के आते ही लोगों ने विधायक की काफी आलोचना की है।

यशोमती ठाकुर शुक्रवार(19 जुलाई) को सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में गई थीं। इस अस्पताल में वो  कर्नाटक कांग्रेस के विधायक श्रीमंत पाटिल से मुलाकात करने की कोशिश कर रही थीं। जब उन्होंने स्पताल प्रबंधन से पूछा कि जब यहां कार्डियक यूनिट नहीं है तो हृदय की बीमारी का इलाज कैसे किया जा रहा है? 

इसी के बाद पुलिस वालों के साथ यशोमती ठाकुर का विवाद हो जाता है। यशोमती ठाकुर को एक महिला पुलिसकर्मी समझाने की कोशिश करती है तो वह उससे कहती हैं, 'मुझे टच मत करो। मुझसे बहस मत करो, मैं अपने विधायक को देखना चाहती हूं।' इस बीच वह अस्पताल प्रबंधन के एक शख्स का हाथ पकड़ लेती हैं, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हाथ छुड़वाकर उन्हें दूर करते हैं। 

पुलिस वाले यशोमती ठाकुर से निवेदन करते हैं कि वो अस्पताल से चली जाएं लेकिन वो किसी की एक नहीं सुनती हैं। वो कहती हैं- नहीं जाउंगी।  यशोमती ठाकुर इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। जल संसाधन को लेकर अधिकारियों से बैठक के वक्त कांग्रेस के ढेरों समर्थकों की मौजूदगी में यशोमती ठाकुर ने ना सिर्फ अधिकारियों को अपशब्द बोले थे बल्कि तोड़-फोड़ भी की थी।

टॅग्स :कांग्रेसवायरल कंटेंटवायरल वीडियोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो