लाइव न्यूज़ :

मुंह से निकल रहा था 'खून', कांग्रेस की महिला नेता का आरोप- 'रिपब्लिक रिपोर्टर ने मुझे माइक से मारा', देखिए वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2020 09:21 IST

कांग्रेस की एक महिला नेता ने आरोप लगाया है कि उसे रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर ने माइक से मारा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से इसे शेयर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता का आरोप, उसे रिपबल्कि चैनल के रिपोर्टर ने माइक से मारा, हाथरस मामले पर प्रदर्शन के दौरान हुई घटनामहिला नेता का वीडियो वायरल, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने किया शेयर

कांग्रेस पार्टी की एक महिला नेता ने अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला नेता ने आरोप लगाया है कि चैनल के रिपोर्टर ने उनके चेहरे पर माइक से मारा है।

महिला नेता का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से ये वीडियो ट्वीट किया गया है।

वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस की महिला नेता प्रिया जयंत को रिपब्लिक के रिपोर्टर ने चोटिल कर दिया। प्रिया जयंत इस वीडियो में हैं और कहती नजर आ रही हैं, 'हां रिपब्लिक वाले ने माइक मारा है यहां मुंह पर। हां रिपब्लिक वाले मुंह पर माइक से मारा है।' इस दौरान उनके होंठ पर खून जैसा कुछ नजर भी आता है। साथ ही 'गोदी मीडिया' हाय-हाय के नारे भी कुछ कार्यकर्ता लगा रहे हैं।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'हमारी ऑफिस बीयरर प्रिया जंयत को मोदी सरकार के पालतू रिपब्लिक चैनल के पत्रकार द्वारा मारा गया। गोदी मीडिया शर्म करो।' बताया जा रहा है कि ये घटना हाथरस मामले के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। कई लोग रिपब्लिक चैनल की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कई महिला नेता के आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मारा तो मास्क पर खून कैसे नहीं लगा??? वो कहते हैं न नकल करने में भी अक्ल चाहिए।'

वहीं, एक यूजर ने रिपब्लिक की खींचाई करते हुए लिखा, 'अर्नब गोस्वामी ने अपने ऊपर स्याही फेंके जाने पर खूब शोर मचाया लेकिन ये कैसा व्यवहार है।'

टॅग्स :कांग्रेसवायरल वीडियोहाथरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी