लाइव न्यूज़ :

शिवभक्त के बाद अब राम अवतार में दिखे राहुल गांधी, पोस्टर में बीजेपी को किया तंज

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2019 16:30 IST

राहुल गांधी के भगवान राम के अवतार वाला ये पोस्टर बिहार की राजधानी पटना में लगी है। ये पोस्टर पटना में तीन फरवरी को होने वाली रैली से पहले लगाए गए हैं। 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। पार्टियों के प्रचार का अलग-अलग अंदाज भी देखने को मिल रहा है। इसी दौरान कांग्रेस का एक पोस्टर सामने आया है। जिसमें शिव भक्त राहुल गांधी राम अवतार में नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी के भगवान राम के अवतार वाला ये पोस्टर बिहार की राजधानी पटना में लगी है। ये पोस्टर पटना में तीन फरवरी को होने वाली रैली से पहले लगाए गए हैं। 

शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवाए गए हैं। इन पोस्टर में राहुल को भगवान राम के रूप में दर्शाया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी राम के अवतार में बीच में दिख रहे हैं। उनके आस-पास प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समते कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

पोस्टर में बीजेपी को तंज भी किया गया है। लिखा गया है- वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे। गौरतलब है कि पटना में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली होने वाली है। 

पहले भी लग चुके हैं राहुल के भगवान अवतार वाले पोस्टर

पोस्टर में राम भक्त हनुमान को दो ढंग से दिखाया गया था। एक में वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भस्म कर रहे रहे थे तो दूसरे में राहुल गांधी को श्रीराम और हुनमान जी 2019 में जीत का आशीर्वाद देते दिख रहे थे।

पोस्टर के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर कटाक्ष किया गया है। जिसमें उनपर रामभक्त हनुमान को दलित और वंचित कहने के आरोप हैं। हालांकि इन पोस्टरों में लिखी हिंदी में ढेर सारी अशुद्धियां भी हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसभगवान रामराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल