लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने दिल्ली मेट्रो में खिंचवाई तस्वीरें, ट्विटर पर हुए ट्रोल, यूजर ने लिखा- रूल मान लिए तो इंडियन कैसे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 26, 2019 17:44 IST

कपिल शर्मा ने दो तस्वीरें ट्वीट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''ट्रैफिट में अब अटकने की जरूरत नहीं है, मेट्रो की सवारी करें।'' इसी के साथ उन्होंने कुछ स्माइलीज का इस्तेमाल करते हुए हैशटैग में दिल्ली, दिल्ली मेट्रो और ट्रैफिक लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने लिखा, ''सब जगह साफ लिखा है.. मेट्रो में फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है.. आखिरकार भारतीय हैं.. नियम मान लिए तो भारतीय कैसे।''अमित श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा, ''कप्पू शर्मा जी.. मेट्रो में फोटो खींचना अलाउ नहीं है।''

टीवी पर कॉमेडी शो और फिल्मों में बतौर कलाकार नजर आने वाले कपिल शर्मादिल्ली मेट्रो में तस्वीरें खिंचवाकर ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर यूजर उन्हें मेट्रो के नियम-कायदे समझा रहे हैं। कपिल शर्मा ने दो तस्वीरें ट्वीट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''ट्रैफिट में अब अटकने की जरूरत नहीं है, मेट्रो की सवारी करें।'' इसी के साथ उन्होंने कुछ स्माइलीज का इस्तेमाल करते हुए हैशटैग में दिल्ली, दिल्ली मेट्रो और ट्रैफिक लिखा।

कपिल शर्मा के तस्वीरें ट्वीट करने की देर थी कि यूजर्स ने उन्हें नियम समझाना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, ''सब जगह साफ लिखा है.. मेट्रो में फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है.. आखिरकार भारतीय हैं.. नियम मान लिए तो भारतीय कैसे।''

अमित श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा, ''कप्पू शर्मा जी.. मेट्रो में फोटो खींचना अलाउ नहीं है।''

एक यूजर ने लिखा, ''कपिल जी, आपको मेट्रो के अंदर की तस्वीरें लेने के लिए कौन से अधिकारी अनुमति देते हैं। स्पष्ट लिखा है कि फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है।''

सचिन नाम के यूजर ने लिखा, ''दिल्ली मेट्रो में फोटोग्राफी प्रतिबंधित है इसलिए आप यात्रा के दौरान तस्वीर क्यों खींचते हैं, वैसे आप सबकी तस्वीर अच्छी है।''

हालांकि, कुछ यूजर्स ने कपिल शर्मा की तारीफ में कसीदे भी पढ़े, जिनकी प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं-

 

टॅग्स :कपिल शर्मावायरल कंटेंटलोकमत हिंदी समाचारदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल