Viral Video: आपने कभी देखा है हाथी को योग करते हुए? अगर नहीं तो ये वीडियो देखिए
By प्रिया कुमारी | Updated: July 24, 2020 13:48 IST2020-07-24T13:48:11+5:302020-07-24T13:48:11+5:30
कोलंबस चिड़ियाघर ने हाथी का वीडियो शेयर किया है जिसमें, एक हाथी योग करता दिखाई दे रहा है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाथी भी करता है योग! (फोटो-वीडियो ग्रैब)
अमेरिका के कोलंबस चिड़ियाघर और एक्वेरियम ने हाल ही में फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें, एक विशाल हाथी व्यायाम करते नजर आ रहा है। चिड़ियाघर ने हाथ के योग करते वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'हमारे हाथियों का व्यायाम या 'हाथी योग', ऐसा इसलिए ताकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है हर सदस्य स्वस्थ रह सके।'
वीडियो में एक महिला हाथी को इशारे से बताती हैं और हाथी भी उनके इशारे से योग करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से हाथी अपने मालिक के इशारे पर योगासन कर रहा है जिसे देखकर लोग दंग हो रहे हैं।
शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो पर 81,000 से अधिक व्यूजआ चुके हैं और 6,000 के करीब प्रतिक्रियाएं हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये वाकई में कमाल का है, जिस तरह से हाथी योग कर रहा है ये बिल्कुल अद्भूत है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि हाथी को मालिक के आज्ञा का पालन करते देख मैं दंग हू। मुझे अपनी आंखों पर भरोषा नहीं हो रहा है। ऐसे साकारात्मक रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।
हाथियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। हाथी को जानवरों में सबसे शांत और समझदार जानवर कहा जाता है। हाथी को इंसान भी बेहद पसंद करते हैं। ज्यादातर हाथियों को वीडियो इंटरनेट पर वायरल रहते हैं। जिसमें, हाथियों तरह-तरह के कारनामे देखने को मिलते हैं। फिलहाल योग करते इस हाथी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।