लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ट्रेनिंग के दौरान कोलंबिया वायु सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की हुई मौत

By आजाद खान | Updated: July 2, 2023 14:35 IST

इस घटना के बाद कोलंबियाई वायु सेना ने ट्वीट कर कहा है कि "@FuerzaAereaCol को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रशिक्षण मिशन पर निकले दो T-27 Tucano विमान 2nd एयर कॉम्बैट कमांड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर कोलंबिया वायु सेना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वायुसेना के दो विमानों में टक्कर होता दिख रहा है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

बगोटा: कोलंबिया के विलाविकेंसियो में बड़ा हादसा हो गया है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान कोलंबियाई वायु सेना का एक विमान दूसरे विमान से टकरा जाता है जिस कारण यह दुर्घटना हो जाती है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो विमान में टक्कर हुई है और दो लोगों की मौत भी हो गई है। 

हालांकि यह हादसा किस कारण हुआ है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर इंटरनेट यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है। इस हादसे के बाद क्षतिग्रस्त विमान एक गांव में जाकर गिर गया था जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि हवा में उड़ रहे कुछ विमानों के बीच एक विमान में आग लगी है और वह पटखनी खा रही है। इस क्षतिग्रस्त विमान के पास कुछ और विमान भी है जो वहां उड़ रहे है। इस बीच क्लिप के अगले हिस्से में यह देखने को मिला है कि विमान काफी तेजी के साथ जमीन की ओर आता है और एक गांव में जाकर गिर जाता है। इस हादसे में दो विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना विलाविसेंशियो एयर बेस पर हुई है। घटना के वक्त आसमान में उड़ रहे दोनों में विमान में टक्कर होती है और फिर विमान जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद स्थानीय लोग पुलिस को इसकी जानकारी देते है और फिर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग को बूझाते है। 

घटना के बाद कोलंबियाई वायु सेना ने एक ट्वीट भी किया है और कहा है कि "@FuerzaAereaCol को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रशिक्षण मिशन पर निकले दो T-27 Tucano विमान 2nd एयर कॉम्बैट कमांड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप