देखें Video: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से महिला ने आत्महत्या के लिए लगाई छलांग, CISF जवानों ने किया कैच और बच गई जान
By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2022 15:36 IST2022-04-14T15:20:19+5:302022-04-14T15:36:57+5:30
यह घटना दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है, हालांकि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला आत्महत्या क्यों करना चाहती थी।

देखें Video: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से महिला ने आत्महत्या के लिए लगाई छलांग, CISF जवानों ने किया कैच और बच गई जान
नई दिल्ली: जाकों राखे साइंया मार सके न कोय... दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से महिला ने आत्महत्या के लिए छलांग लगाई, लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों उसकी जान बचा ली। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला ने सफेद शर्ट और ब्लैक रंग की ट्राउजर पहनी है। लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह छलांग लगा देती है। लेकिन नीचे उसे बचाने के लिए कंबल फैलाया गया था, जिसके बाद वह ऊंचाई से कंबल पर गिरती है और उसकी जान बच जाती है।
यह घटना दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है, हालांकि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला आत्महत्या क्यों करना चाहती थी। इस वीडियो को सीआईएसएफ के आधारिक फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है, सेविंग लाइफ... सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा त्वरित और विवेकपूर्ण प्रतिक्रिया ने अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदने वाली एक लड़की की जान बचाई।