लाइव न्यूज़ :

'आगे से ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कीजिएगा', चित्रा त्रिपाठी को लाइव शो में जावेद अख्तर ने कराया चुप, अलका लाम्बा ने एंकर को लेकर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2020 13:34 IST

जावेद अख्तर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने लिखा, 'शायद यह साल का पहला तमाचा है। सुधर जाओ #GodiMedia' जावेद अख्तर द्वारा टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी को पत्रकारिता सिखाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोल होने की वजह हैं मशहूर गीतकार जावेद अख्तर।जावेद अख्तर हिंदी न्यूज चैनल आजतक पर हाल ही में पाकिस्तानी शायर फैज अहमद फैज और नागरिकता कानून पर चल रहे विवाद को लेकर एक लाइव डिबेट में शामिल हुए थे। यहां पर वह आजतक की एंकर चित्रा त्रिपाठी पर इतना ज्यादा भड़क गए कि उन्होंने एक सवाल पर कहा, आगे से मेरे साथ ऐसी भाषा का इस्तेमाल मत कीजिएगा।' ट्विटर पर यह वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानिए एंकर चित्रा त्रिपाठी के किस सवाल पर भड़क गए जावेद अख्तर 

एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सीएए पर देश में मुसलमानों के हालात पर सवाल करते हुए पूछा- हिंदुस्तान का मुसलमान क्यों डरा हुआ है? वो कौन से लोग हैं, जो अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं, जो लोगों को डरा रहे हैं कि मोदी सरकार नागरिकता कानून लाएगी तो देश के मुसलमानों को निकाल दिया जाएगा? 

एंकर चित्रा त्रिपाठी के इस सवाल के पूछते ही जावेद अख्तर भड़क गए। उन्होंने कहा, ''आप पक्षपात करके क्यों बोल रही हैं। आप एक एंकर हैं, आपका काम है  निष्पक्ष होकर सवाल करना। इसका क्या मतलब है कि वह कौन लोग? कौन लोग हैं? आपको किसी के पक्ष में होकर सवाल नहीं करने चाहिए। आप अपने सवाल से तो साबित कर दे रही हैं कि आप किस पार्टी के साथ हैं..आपने ये क्यों नहीं पूछा कि सरकार में वो कौन से लोग है जो नागरिकता कानून पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। आगे से ऐसी भाषा का इस्तेमाल मत कीजिएगा।''

अलका लाम्बा ने ट्वीट कर क्या कहा? 

कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'आजतक को जावेद अख्तर साहब से ऐसे करारे तमाचे पहले भी बहुत पड़ चुके हैं। शायद यह साल का पहला तमाचा है। सुधर जाओ #GodiMedia' 

बता दें कि अलका लाम्बा का भी पिछले महीने एकंर अंजना ओम कश्पय के साथ लाइव टीवी शो में विवाद हो गया था। कांग्रेस नेता अलका लाम्बा इसके बाद टीवी शो बीच में ही छोड़कर चली गईं थी। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :जावेद अख्तरवायरल वीडियोकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो