लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की बनाई दाढ़ी, वीडियो किया ट्वीट

By भाषा | Updated: April 12, 2020 21:30 IST

गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे।

Open in App

नयी दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)नेता चिराग पासवान ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते दिख रहे हैं। चिराग ने ट्वीट किया, ‘‘मुश्किल वक्त, लेकिन लॉकडाउन का भी उजला पक्ष है। पता नहीं था कि यह कौशल भी है। आईये कोविड-19 से लड़ते हैं और सुंदर स्मृतियां भी बनाते हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।’’ उनके ट्वीट को 3,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। 

बिहार के नवादा और बेगूसराय जिलों में शनिवार को कोरोना संक्रमण का दो-दो नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गयी है। इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले प्रकाश में आये जिनमें दो नवादा में और दो बेगूसराय जिले से जुड़े हैं। ये लोग पूर्व में इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों के संपर्क में आये थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रकाश में आए कोरोना संक्रमित लोगों की यात्रा के बारे में पता लगाया जा रहा है। बिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर और बेगुसराय में सात—सात, पटना एवं गया में पांच—पांच, गोपालगंज और नवादा में तीन-तीन, नालंदा में दो तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे। इनमें से 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । बिहार में अबतक 6,250 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल